BRICS Summit: दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों और दफ्तरों में रहेगी छुट्टी, ब्रिक्स समिट के लिए सरकार का फैसला
BRICS Summit: शुक्रवार को दिल्ली के सरकारी, प्राइवेट और अन्य स्कूलों में किसी भी तरह की पढ़ाई या शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी. सरकार का यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान होने वाली सुरक्षा व्यवस्था और भारी ट्रैफिक के बीच बच्चों और उनके माता-पिता को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो.
Follow Us:
18th BRICS Summit: दिल्ली में रहने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. राजधानी में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर 2026 को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. इसका मतलब शुक्रवार को दिल्ली के सरकारी, प्राइवेट और अन्य स्कूलों में किसी भी तरह की पढ़ाई या शैक्षणिक गतिविधि नही होगी... सरकार का यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान होने वाली सुरक्षा व्यवस्था और भारी ट्रैफिक के बीच बच्चों और उनके माता-पिता को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो.
ब्रिक्स सम्मेलन के चलते लिया गया फैसला
दिल्ली में जब भी कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होता है, तो सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खास तैयारियां की जाती हैं. इस बार भी राजधानी में कई बड़े नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में कई इलाकों में वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा जांच बढ़ सकती है. इसका सीधा असर रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों पर पड़ सकता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय ने 11 सितंबर को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है. सरकार चाहती है कि सम्मेलन के दौरान सड़कों पर भीड़ कम रहे और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके.
दिल्ली के सभी स्कूल रहेंगे बंद
सबसे खास बात यह है कि यह छुट्टी सिर्फ कुछ चुनिंदा स्कूलों के लिए नहीं है. आदेश दिल्ली के सभी स्कूलों पर लागू होगा। यानी बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता हो या प्राइवेट स्कूल में, 11 सितंबर को स्कूल बंद रहेगा. अभिभावकों को उस दिन बच्चे को स्कूल भेजने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा शिक्षा निदेशालय के मुख्य कार्यालय, हेडक्वार्टर और उसके अधीन आने वाले जिला स्तर के कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे.
क्या कॉलेज भी बंद रहेंगे?
अब सवाल यह है क्या 11 सितंबर को दिल्ली के कॉलेज भी बंद रहेंगे? फिलहाल जारी आदेश में स्कूलों और संबंधित सरकारी कार्यालयों को बंद रखने की बात कही गई है. कॉलेजों के लिए ऐसी छुट्टी का उल्लेख नहीं किया गया है. इसलिए उपलब्ध जानकारी के अनुसार कॉलेज सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं. छात्रों को अपने कॉलेज की ओर से जारी किसी अलग नोटिस या अपडेट को जरूर देख लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें
बता दें कि भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और यातायात को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में 11 सितंबर की स्कूल छुट्टी का मुख्य उद्देश्य बच्चों और उनके परिवारों की यात्रा को आसान और सुरक्षित रखना है.