अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश से भड़का भारत, भारतीयों की सुरक्षा पर उठाया बड़ा सवाल!
America Temple Attack: विदेश मंत्रालय जायसवाल ने कहा कि यह घटना अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ बढ़ते हेट क्राइम और नस्लीय भेदभाव के मामलों को भी उजागर करती है. उन्होंने कहा कि भारत ने घटना के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है.
Follow Us:
Randhir Jaiswal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर एक बार फिर बड़ी जानकारी समने आई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंबताया कि दोनों देश इस समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं., इस दौरान व्यापार के साथ ऊर्जा, निवेश, रक्षा और नई तकनीकों जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. प्रेस ब्रीफिंग में PM नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा, मालदीव को आर्थिक मदद और अमेरिका में भारतीय समुदाय की सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर भी भारत का पक्ष सामने आया..
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या है नया अपडेट?
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और अमेरिका के अधिकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं., आने वाले समय में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बातचीत भी प्रस्तावित है. इसमें व्यापार के अलावा ऊर्जा, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है. इस समझौते पर आगे क्या फैसला होता है, इस पर दोनों देशों के कारोबारियों और आम लोगों की नजर बनी हुई है..
WATCH || MEA spokesperson Randhir Jaiswal expresses concern over the mass shooting attempt in Aurora, Illinois, citing rising hate crimes and racial discrimination against Indians in the US. He urges US authorities to ensure the safety and well-being of Indian nationals. @MEAIndia @MIB_India
— DD India (@DDIndialive) October 16, 2026
मालदीव को मिलेगी आर्थिक राहत
भारत ने मालदीव की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के लिए 3,000 करोड़ रुपये के करेंसी स्वैप समझौते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस समझौते का पहला रोलओवर 23 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा. यह व्यवस्था दोनों देशों के बीच अक्टूबर 2024 में हुए समझौते के तहत की गई है. इससे मालदीव को अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है.
PM मोदी की कनाडा यात्रा पर भी आया अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा को लेकर भी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि यात्रा की तारीखों पर चर्चा जारी है और सही समय आने पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी, हाल ही में कनाडा की विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था, जहां उन्होंने एस. जयशंकर और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी..
अमेरिका में भारतीयों की सुरक्षा पर भारत की चिंता
अमेरिका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा में गोलीबारी की कोशिश से जुड़े मामले पर भारत ने चिंता जताई है.. विदेश मंत्रालय जायसवाल ने कहा कि यह घटना अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ बढ़ते हेट क्राइम और नस्लीय भेदभाव के मामलों को भी उजागर करती है. उन्होंने कहा कि भारत ने घटना के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है. साथ ही, अमेरिका से वहां रह रहे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
भांजे इमरान खान के सपोर्ट में उतरीं किरण राव, भारत छोड़ने के नोटिस पर बोलीं- वाह! अब मुंबई पुलिस भी?
UAE और अमेरिका के विदेश मंत्रियों से होगी अहम बातचीत
विदेश मंत्रालय के अनुसार, UAE के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान 19 और 20 अक्टूबर को मुंबई आएंगे. इस दौरान व्यापार, ऊर्जा, निवेश और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी. वहीं, 20 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत प्रस्तावित है. बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें
इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सांसद प्रमीला जयपाल की SIR संबंधी टिप्पणी पर आपत्ति जताई और दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों को लेकर कहा कि संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं.