जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राहुल गांधी पर विदेशी महिला ने लगाया 'पर्स चोरी' का आरोप! सबूत के सवाल का भी दिया तगड़ा जवाब!

राहुल गांधी की वोट चोरी के सबूत मांगे जाने पर फीलिंग वाली थ्योरी देने पर एक विदेशी महिला ने तगड़ा जवाब दिया है. महिला ने कहा कि राहुल ने अमेरिका दौरे के दौरान उसकी वॉलेट चोरी कर ली, सबूत नहीं, उसे फीलिंग आ रही है. ये तंज विपक्ष के नैरेटिव पर तंज है.

राहुल गांधी पर विदेशी महिला ने लगाया 'पर्स चोरी' का आरोप! सबूत के सवाल का भी दिया तगड़ा जवाब!
Image Source: IANS/ X/ @Voice_For_India
Advertisement

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के चश्म-ओ-चिराग़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राहुल गांधी पर अपना पर्स चोरी करने का आरोप लगा रही है.

राहुल ने मेरी पर्स मार ली!

हालांकि, इस आरोप के पीछे कोई ठोस सबूत नहीं है और महिला खुद भी कह रही है कि उनके पास इसके कोई सबूत नहीं है. महिला वीडियो में साफ कहती नजर आ रही है कि, "जब राहुल गांधी यूएसए आए थे, तो उन्होंने मेरा वॉलेट चोरी कर लिया था. मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है, लेकिन मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है."

महिला ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो में विदेशी महिला अंग्रेजी में बयान देते हुए कह रही है— *"जब राहुल गांधी अमेरिका में थे, तब उन्होंने मेरा बटुआ चुरा लिया. मेरे पास कोई सबूत तो नहीं है, लेकिन मुझे ऐसा ही लगता है. मैं भारत के राष्ट्रपति से अपील करता हूँ... मेरे पास कोई सबूत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने मेरा सामान ले लिया है. वे खुद को बेगुनाह साबित करें, वरना मैं दिल्ली जाकर उनके इस्तीफे की मांग करूंगा. जब तक वे इस्तीफा नहीं देते, मैं 'पप्पू' के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन करूंगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद."

Advertisement

आखिर महिला ने वॉलेट चोरी की बात कही क्यों?

अब सवाल यह उठता है कि गांधी परिवार के चश्मो-चिराग और एक बड़े नेता पर कोई विदेशी महिला बिना सबूत पर्स चोरी का आरोप क्यों लगा रही है? दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो राहुल गांधी के उन बयानों पर एक तंज (सटायर) है, जो वे हाल ही में भारत में चुनाव और ईवीएम को लेकर दे रहे हैं.

Advertisement

राहुल गांधी की वोट चोरी की 'फीलिंग वाली थ्योरी' पर तंज, तगड़ा पलटवार!

राहुल गांधी पिछले काफी समय से आरोप लगा रहे हैं कि देश में 'वोटों की चोरी' हो रही है. इसी मुद्दे को लेकर हाल ही में राहुल गांधी और विपक्ष का एक डेलिगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचा था. मुलाकात के बाद खुद राहुल गांधी ने मीडिया को बताया था कि राष्ट्रपति ने उनसे 'वोट चोरी' के आरोपों पर सबूत मांगे थे.

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, *"हमने मेमोरेंडम में साफ कहा है कि चुनाव में धांधली हुई है. इस पर राष्ट्रपति ने हमसे कहा कि हमें इलेक्शन चोरी का प्रूफ (सबूत) लाना होगा. मैंने उनसे कहा कि इलेक्शन चोरी का प्रूफ तो पूरा देश जानता है. एक के बाद एक राज्य में चुनाव चोरी हुए हैं."*

सबूत के सवाल पर कहा था- "मुझे फीलिंग आ रही है"

Advertisement

सिर्फ यही नहीं, इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने राहुल गांधी से उनके आरोपों से जुड़े सबूत मांगे थे, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि "मुझे फीलिंग आ रही है."

यह भी पढ़ें

माना जा रहा है कि विदेशी महिला का यह वीडियो राहुल गांधी की इसी "फीलिंग" वाली बात का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया है. बिना सबूत सिर्फ 'फीलिंग' के आधार पर आरोप लगाने की थ्योरी को इस महिला ने व्यंग्यात्मक तरीके से उठाया है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें