जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जब बिजनौर पुलिस के Whatsapp ग्रुप में आया अधिकारी का MMS, मचा हड़कंप, SP केके बिश्नोई ने लिया बड़ा एक्शन

बिजनौर पुलिस के वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजे जाने के बाद SP केके बिश्नोई ने बड़ा एक्शन ले लिया. बताया जा रहा है ग्रुप में थाने के एक अधिकारी का पर्सनल अश्लील वीडियो भेजा गया था.

जब बिजनौर पुलिस के Whatsapp ग्रुप में आया अधिकारी का MMS, मचा हड़कंप, SP केके बिश्नोई ने लिया बड़ा एक्शन
Image By Meta AI
Advertisement

पुलिस महकमे के जिस ग्रुप पर प्रशासनिक कामकाज और अहम सूचनाओं की आवाजाही होती है उस ग्रुप में पुलिस अधिकारी का MMS आया तो हड़कंप मच गया. बात बिजनौर पुलिस की हो रही है, जब डिपार्टमेंट के एक वॉट्सएप ग्रुप में एक पुलिस अधिकारी का पर्सनल वीडियो भेजा गया. 

हालांकि इस वीडियो को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया था, लेकिन तब तक इज्जत निलाम हो चुकी थी, वीडियो से संबंधित अधिकारी की भी और पुलिस महकमे की भी. इस घटनाक्रम के बाद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया. 

क्या है पूरा मामला? 

Advertisement

मामला बढ़ापुर थाने का बताया जा रहा है. जब थाने के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किया गया था. ये ग्रुप विभागीय जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया था, साथ में कामकाज को लेकर भी चर्चा होती थी. ग्रुप में जैसे ही वीडियो आया, कुछ पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्क्रीनशॉट लिया औऱ वीडियो डाउनलोड भी कर लिया. 

मामले की जांच की गई और इसके बाद बिजनौर के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया.

SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ही जांच के निर्देश दिए थे, इसके बाद जांच टीम गठित की गई. इस संदर्भ में पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी हुई. जांच के दौरान टीम ने पता लगाने की कोशिश की कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया था. 

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव और आजम खान की 45 मिनट तक चली मुलाकात, यूपी चुनाव और गठबंधन पर क्या हुई बात?

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति और उसमें सुनाई देने वाली आवाज की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि जांच रिपोर्ट के आधार पर केके बिश्नोई ने SHO को निलंबित कर दिया. ऐसे में माना जा रहा है Video का संबंध SHO से हो सकता है. इसके साथ ही वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. इस मामले में न केवल बिजनौर बल्कि UP के पुलिस महकमे को ही चर्चा में ला दिया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें