फ्रांस में हिंसा से मचा हड़कंप, भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी; ट्रंप के बयान पर भड़के मैक्रों
Violence in France: भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने भारतीयों से सावधानी बरतने और उन जगहों पर जाने से बचने की अपील की है, जहां प्रदर्शन हो रहे हैं.
Follow Us:
Violence in France: फ्रांस में लगातार हो रहे प्रदर्शनों, हिंसक झड़पों और कुछ इलाकों में लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने भारतीयों से सावधानी बरतने और उन जगहों पर जाने से बचने की अपील की है, जहां प्रदर्शन हो रहे हैं.इसके अलावा, फ्रांस जाने की योजना बना रहे भारतीयों को भी वहां के मौजूदा हालात पर नजर रखने की जरूरत है.
दूतावास ने साफ कहा है कि भारतीय नागरिक स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक पेरिस स्थित भारतीय दूतावास से +33 6 48 34 00 63 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए cons.paris@mea.gov.in ईमेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
फ्रांस में क्यों भड़की हिंसा?
फ्रांस में बढ़ती महंगाई, जीवन-यापन के खर्च और सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों ने भी लोगों की चिंता बढ़ाई है. इसी असंतोष के बीच कई शहरों में प्रदर्शन हुए, जिनमें से कुछ जगहों पर हालात बिगड़ गए.
पेरिस, मार्से और लियोन जैसे शहरों में प्रदर्शन के दौरान आगजनी, लूटपाट और पुलिस के साथ झड़पों की खबरें सामने आईं. कई दुकानों और सार्वजनिक इमारतों को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी मिली. हालात को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने कुछ इलाकों में रात के समय कर्फ्यू लगाया और लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाए.
गुरुवार और शनिवार को फिर प्रदर्शन की तैयारी
कर्फ्यू और सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के बाद कुछ इलाकों में स्थिति संभलती दिखाई दी, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. छात्र संगठन UNEF और येलो वेस्ट आंदोलन से जुड़े समूहों की ओर से फिर प्रदर्शन किए जाने की तैयारी की खबरें सामने आई हैं.
फ्रांसीसी सरकार ने दोबारा हिंसा न भड़के, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है. वहीं, श्रमिक संगठन भी महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं में कटौती के विरोध में देशव्यापी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं.
Advisory for Indian Nationals in France and Those Travelling to France In view of the recent developments and localised curfews imposed in France, please remain vigilant and exercise due caution. Please avoid large gatherings and crowded places where protests are taking place, and follow the instructions and advisories issued by the local French authorities. Please also stay informed through local news, follow official updates (https://t.co/mmCApj3WkV) and check for public transport disruptions (https://t.co/iyq6LLm83T). In case of any emergency, Indian nationals can contact: Embassy of India, Paris: +33 6 48 34 00 63 | cons.paris@mea.gov.in Consulate General of India, Marseille: +33 7 43 16 25 59| cgo.marseille@mea.gov.in @PMOIndia @MEAIndia @IndianDiplomacy @CGIMarseille @PIB_India @mygovindia
— India in France (@IndiaembFrance) October 21, 2026Advertisement
ट्रंप के बयान पर मैक्रों ने जताई नाराजगी
यह भी पढ़ें
फ्रांस में हिंसा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की आव्रजन नीतियों पर सवाल उठाए... उनके बयान पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नाराजगी जताइ. मैक्रों ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए किसी देश में हुई हिंसा का इस्तेमाल करना गलत है. उन्होंने गलत जानकारी फैलाने और एआई से तैयार की गई भ्रामक तस्वीरों के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई.. फिलहाल, फ्रांस में रहने वाले भारतीयों के लिए सबसे जरूरी है कि वे स्थानीय प्रशासन की सलाह मानें, प्रदर्शन वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय दूतावास से संपर्क करें.