जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन पर FIR, त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार का आरोप

रिपुरा के व्यक्ति पर नस्लीय टिप्पणी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर दर्ज की एफआईआर.

Author
22 Oct 2026
( Updated: 22 Oct 2026
03:43 PM )
दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन पर FIR, त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार का आरोप
Image Credit: IANS
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणी की गई.

सदर बाजार थाने में दर्ज हुआ मामला

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन दिल्ली का निवासी है. शिकायत के आधार पर दिल्ली के सदर बाजार थाने में पुलिस ने गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 352, 353, के तहत मुकदमा दर्ज किया. जानकारी सामने आई कि आमिर शौकीन पर पहले भी आईपीसी की धारा 323/324/504/506 के तहत मुकदमे दर्ज हैं.

वायरल वीडियो में नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप

इस मामले में 'त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली' ने दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक शिकायत दी थी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने और मामले की तुरंत जांच करने की मांग की गई थी. शिकायत में कहा गया, "हम चाहते हैं कि आप इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो पर तुरंत कार्रवाई करें. इस वीडियो में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर की ओर से त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और अपमानजनक बर्ताव किया जा रहा है."

Advertisement

जातीय पहचान के आधार पर अपमान पर जताई चिंता

फोरम ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में उस व्यक्ति के लिए 'चिंकी' और 'चाइनीज' जैसे नस्लीय रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. फोरम ने वीडियो में त्रिपुरा के लिए अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह न केवल उस व्यक्ति का, बल्कि पूरे राज्य के लोगों का भी अपमान है.

शिकायत में कहा गया है, "जब किसी व्यक्ति को उसकी जातीय या क्षेत्रीय पहचान के आधार पर नीचा दिखाने या अपमानित करने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह नस्लीय पूर्वाग्रह, गरिमा और समान व्यवहार को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है."

किरेन रिजिजू के मुद्दा उठाने के बाद मामला चर्चा में

Advertisement

यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया.

बाद में, त्रिपुरा पुलिस ने राज्य के एक युवक पर नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में आमिर शौकीन पर कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किया.

आमिर पर लगे हैं दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप: मोहम्मद शौकीन

यह भी पढ़ें

वहीं नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी आमिर शौकीन का काला कच्चा चिट्ठा उसके सगे भाई मोहम्मद वसीम ने ही खोल दिया है...उन्होंने आरोप लगाया है कि आमिर पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वसीम ने खुलासा करते हुए कहा कि वो शातिर बदमाश है और उसका एक गिरोह है. इतना ही नहीं वसीम के मुताबिक उस पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं. वो कई बार रंगदारी वसूलते हुए भी पकड़ा जा चुका है. उस पर 376 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी अपनी एक गैंग है. उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं. हालांकि पुलिस की ओर इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें