‘कब तक फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने की कोशिश…’, PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, ‘रिजीम चेंज’ पर तेज हुई टक्कर
भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी को कई बार ‘फेल प्रोडक्ट’ की संज्ञा दे चुकी है, इस बार PM मोदी ने भी बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा.
Follow Us:
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल रखा है. इस आंदोलन की अगुवाई विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं. एक तरफ कांग्रेस में राहुल गांधी फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं दूसरी और BJP उन्हें ‘फेल प्रोडक्ट’ बता रही है.
भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी को कई बार ‘फेल प्रोडक्ट’ की संज्ञा दे चुकी है, इस बार PM मोदी ने भी बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा. अपने संबोंधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘कांग्रेस कब तक एक फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने की कोशिश करती रहेगी.’ PM मोदी ने कहा,
‘कांग्रेस एक परजीवी की तरह है, जो दूसरों को आगे नहीं बढ़ने देती. सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस को सब कुछ इतना बुरा लगने लगा है कि अब वह उस पूरी व्यवस्था को ही नष्ट करने पर उतारू हो गई है.’
अंगूर खट्टे हैं…
दरअसल, PM मोदी NDTV Summit में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने भारत की तरक्की, बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते कद का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘जब हर कहीं अव्यवस्था है तब एक मजबूत भारत का मैसेज दुनिया में जाना चाहिए, लेकिन ये लोग (विपक्ष) भारत की प्रतिष्ठा को ही मिट्टी में मिलाने पर तुले हैं, ये लोग विदेशों में जा-जाकर दखल की अर्जी लगाते हैं. पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी.’
PM मोदी ने कहा, साल भर में हमारे यहां श्रीहरिकोटा से इतनी लॉन्चिंग नहीं होती, जितनी कांग्रेसी अपने नेता को लॉन्च करने की विफल कोशिश करते हैं. अंगूर इतने खट्टे हैं कि कांग्रेस अंगूर की बेल को काटने में ही जुट गई है.
सुधांशु त्रिवेदी ने कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने भी राहुल गांधी को घेरते हुए तंज कसा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने विदेश दौरों के दौरान संदिग्ध लोगों से मिलते हैं और देश लौटने के बाद भारत विरोधी प्रचार करते हैं. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,
उन्होंने कहा, ‘मैं इस दावे के समर्थन में तथ्य और सबूत पेश करूंगा कि वह (राहुल गांधी) एक 'फेल प्रोडक्ट' हैं.’
राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर उठाए सवाल
सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस पार्टी जल बिन मछली की तरह तड़प रही है। उसके लिए सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति घृणा ही उसके राजनीतिक इंजन को चलाने का काम करती है। दुर्भाग्य से, देश के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे राहुल गांधी इस स्थिति का चेहरा बन गए हैं, और यह दुर्भाग्य देश से अधिक कांग्रेस पार्टी का है, जो इस समय देश से चंपत होकर सूत्रों के अनुसार चंपा में (वियतनाम का प्राचीन नाम) विचरण कर रहे हैं और वो देश और कांग्रेस पार्टी के लिए एक पहेली बन चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का Track Record जितना शानदार और उपलब्धियों से भरा है। राहुल गांधी का Track Record उतना ही कांग्रेस के लिए समस्याओं से भरा हुआ है। जैसा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि एक failed product को बार-बार लॉन्च करने के लिए कांग्रेस ने आज सिर्फ अपनी पार्टी को नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक व्यवस्था को भी दांव पर लगा दिया है। - डॉ @SudhanshuTrived पूरा वीडियो देखें: https://t.co/FWk4iXSzKG
Advertisement— BJP (@BJP4India) October 23, 2026यह भी पढ़ें
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, सत्ता से बाहर रहते हुए 'जल बिन तड़पती मछली' जैसी कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र सत्ता में रहते हुए लूट-खसोट करना, समाज में फूट डालना और भारतीय धर्म और संस्कृति के प्रति दिल में घृणा है. इसके ड्राइविंग इंजन दुर्भाग्य से देश में विपक्ष के नेता भी हैं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, शायद देश से कहीं ज्यादा कांग्रेस पार्टी के लिए, क्योंकि वह इस समय देश से चंपत होकर, सूत्रों के अनुसार चंपा में विचरण कर रहे हैं. चंपा वियतनाम का प्राचीन नाम है. वे देश और अपनी खुद की पार्टी, दोनों के लिए एक पहेली बन गए हैं. जहां प्रधानमंत्री मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड उपलब्धियों से भरा है, वहीं राहुल गांधी का ट्रैक रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के लिए समस्याओं से भरा हुआ है. आज, कांग्रेस पार्टी ने न केवल अपने भविष्य को खतरे में डाला है, बल्कि देश के संवैधानिक ढांचे को भी दांव पर लगा दिया है.