'अपमान से पहले, जान लें, भारत क्या चीज है...', अमीराती एक्सपर्ट ने हिंदूफोबिया गैंग को जमकर लताड़ा, बताया हिंदू का असली मतलब
अमीराती एक्सपर्ट ने भारत को अपमान की नजरों से देखने वालों को तगड़ा लताड़ा है. उन्होंने बताया है कि आखिर में भारतीय होने का मतलब क्या है. उन्होंने दो टूक कहा कि भारत की आलोचना से पहले जान लें कि वो क्या चीज है.
Follow Us:
दुनिया की सबसे प्राचीन, एकमात्र बची हुई सभ्यता, सबसे बड़ी आबादी, सबसे बड़ा लोकतंत्र और सैकड़ों वर्षों की गुलामी, लूट, सिस्टेमेटिक बर्बादी के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है भारत. इतनी समृद्ध विरासत, मिलिट्री, आर्थिक ताकत और वसुधैव कुटुंबकम के विचार वाले देश को कुछ पश्चिमी, खाड़ी, पाकिस्तानी और हीन ग्रंथि से ग्रसित अनपढ़ ट्रोल करने की कोशिश करते हैं. ये लोग हिंदूफोबिया के शिकार होकर भारतीयों, हिदुओं को अपमानित करने के लिए हिंदू शब्द का इस्तेमाल करते हैं. जबकि उन्हें ना अपना इतिहास पता है, ना ही भारत का. ऐसे ही लोगों को एक बार फिर अमीराती एक्सपर्ट ने जमकर लताड़ा है और बताया है कि भारतीयता, भारत और भारत का इतिहास क्या है, भारत का असली मतलब क्या है.
हिंदूफोबिया गैंग को अमीरात की एक्सपर्ट ने लताड़ा!
अमीराती एक्सपर्ट Rauda Altenaiji ने ऐसे ही लोगों के बारे में लिखा कि, 'हाल ही में, ऑनलाइन 'भारतीय' और 'हिंदू' शब्दों का इस्तेमाल अपमान करने के लिए बहुत बढ़ा-चढ़ाकर किया जा रहा है. नस्लवाद से परे, यह दिखाता है कि ऐसा कहने वालों को भारत की कितनी कम जानकारी है.'
उन्होंने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि, '30 सितंबर को, फ्लाईदुबई के एक भारतीय हिंदू कैप्टन पर कॉकपिट में कुल्हाड़ी से हमला किया गया. 170 से ज़्यादा लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष करते हुए, वे लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे, जो शक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है. हमलावर ने वार करने से कुछ मिनट पहले ही प्रार्थना (नमाज) पढ़ने की बात कही थी. एक व्यक्ति की प्रार्थना सच्ची आस्था थी, चाहे उसने किसी भी नाम से प्रार्थना की हो. दूसरे व्यक्ति ने प्रार्थना का ही अपमान किया. मैं जानता हूँ कि मैं किसका सम्मान करता हूँ.'
उन्होंने आगे कहा कि 'भारत में लगभग 213 मिलियन मुसलमान रहते हैं, जो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है. जब आप 'भारतीय' शब्द का इस्तेमाल अपमान के लिए करते हैं, तो आप इतने मुसलमानों का अपमान कर रहे होते हैं, जितने कई मुस्लिम देशों की कुल आबादी भी नहीं है.'
भारत की संस्कृति और भाषाई समृद्ध विरासत के बारे में उन्होंने लिखा कि 'भारत में 22 संवैधानिक भाषाएँ, 1,600 से ज़्यादा मातृभाषाएँ, आठ शास्त्रीय नृत्य शैलियाँ और हज़ारों वर्षों का दर्शन है. इसने दुनिया को 'अहिंसा' (बिना हिंसा के रहने का सिद्धांत), 'अनेकांतवाद' (यह विचार कि सत्य के कई पहलू हो सकते हैं) और 'धर्म' (कर्तव्य द्वारा निर्देशित जीवन) दिया है. यहाँ सीखने के लिए इतनी चीज़ें हैं कि कभी खत्म ही नहीं होतीं.'
'जीरो, दशमलव प्रणाली और योग...भारत ने ही दुनिया को दिया'
भारत ने ही दुनिया को 'शून्य' (लिखने के रूप में), दशमलव प्रणाली और योग दिया है. भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सबसे पहले कदम रखा, अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह तक पहुँचा, इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव कराया (जिसमें 642 मिलियन वोट डाले गए), और आज दुनिया की ज़्यादातर वैक्सीन भारत में ही बनती हैं. यहाँ यूनेस्को की 45 विश्व धरोहर स्थल हैं और दुनिया के सबसे युवा शतरंज चैंपियन भी यहीं से हैं.
Lately "Indian" and "Hindu" are being used online as insults in an inflated manner. Beyond the racism, it shows how little the people saying it know 🇮🇳 On September 30, an Indian Hindu flydubai captain was attacked in the cockpit with an axe and kept reciting the Hanuman Chalisa, a hymn of strength, courage and selfless service, while he fought to save more than 170 lives. His attacker had asked to pray minutes before striking. One man's prayer was true belief, whatever name he prayed to. The other man betrayed prayer itself. I know who I respect. India also has around 213 million Muslims, the third largest Muslim population in the world. When you use "Indian" as an insult, you insult more Muslims than most Muslim countries have. India has 22 constitutional languages, more than 1,600 mother tongues, eight classical dance forms and thousands of years of philosophy. It gave the world ahimsa, the principle of non-violence, anekantavada, the idea that truth has many sides, and dharma, a life guided by duty. You literally never run out of things to learn about it. India gave the world the written zero, the decimal system and yoga. It landed first near the Moon's south pole, reached Mars on its first attempt, held the largest election in history with 642 million votes cast, and produces most of the world's vaccines. It has 45 UNESCO World Heritage Sites and the youngest world chess champion ever. Even chess btw, a tactical game that takes a sharp mind, was born in India. Learn before you insult.
— Rauda Altenaiji (@FormulaRauda) October 20, 2026Advertisement
'शतरंज भी भारत में ही शुरू हुआ था'
वैसे, शतरंज भी जो एक ऐसा रणनीतिक खेल है जिसके लिए बहुत तेज़ दिमाग की ज़रूरत होती है—भारत में ही पैदा हुआ था. अपमान करने से पहले, कुछ जान लें.
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी खाड़ी देश के लोगों ने भारतीय संस्कृति की ताकत और इतिहास की तारीफ की हो. इससे एक दिन पहले ही UAE के ही एक स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट अमजद ताहा ने लिखा कि, ' "मैं अरब हूँ. मैं मुसलमान हूँ. मैं अमीराती हूँ. 🇦🇪 और मैं भारत से प्रेम करता हूँ. 🇮🇳 मुझे उस भारत से प्रेम है जिसने मानवता को उपनिषद और भगवद्गीता, रामायण और महाभारत जैसे महान ग्रंथ दिए; उस भारत से, जिसने आत्मा, कर्तव्य, काल और अनंतता पर उस समय चिंतन किया था, जब हमारी आधुनिक दुनिया ने ऐसे प्रश्नों को “दर्शन” कहना भी नहीं सीखा था..."
उन्होंने अपने लंबे चौड़े पोस्ट में कहा कि अंत में ताहा ने लिखा, "साम्राज्य मिट गए. सदियाँ गुज़र गईं. सरहदें बदल गईं, लेकिन भारत अपनी कहानियाँ सुनाता रहा...और फिर भी, हज़ारों वर्षों के बाद, हर सुबह भारत जागता है और आज भी उतना ही विशिष्ट, उतना ही जीवंत, उतना ही भारत है. शायद यही भारत का सबसे बड़ा चमत्कार है. कुछ देशों के पास इतिहास होता है भारत की धड़कनों में सभ्यता बसती है. एक अमीराती दिल से, सम्मान, प्रशंसा और प्रेम के साथ." 🇦🇪❤️🇮🇳
कौन हैं रौंदा अल्तेनाइजी?
यह भी पढ़ें
रौंदा अल्तेनाइजी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक प्रमुख भू-राजनीतिक विश्लेषक, राजनीतिक टिप्पणीकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएई की विदेश नीति के पक्ष में मजबूती से अपनी राय रखने और चरमपंथ (Extremism) के खिलाफ मुखर होने के लिए जानी जाती हैं.