जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'अर्जुन जैसी ताकत, हनुमान जी जैसा संकल्प...', आसमान में 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की मुस्लिम देशों ने भी की तारीफ

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अद्भुत शौर्य दिखाने वाले भारतीय पायलट की मुस्लिम देशों ने भी तारीफ की है. अमीराती एक्सपर्ट अमजद ताहा ने कैप्टन स्मित मच्छार की तुलना अर्जुन की ताकत और हनुमान जी जैसे संकल्प से की है.

Author
01 Oct 2026
( Updated: 01 Oct 2026
11:25 AM )
'अर्जुन जैसी ताकत, हनुमान जी जैसा संकल्प...', आसमान में 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की मुस्लिम देशों ने भी की तारीफ
Image Source-IANS
Advertisement

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में सवार 150 इजरायलियों सहित करीब 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को पूूरी दुनिया सलाम कर रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री मोदी सहित विमान में सवार पैसेंजर्स के परिवार वाले भी सुमित की जांबाजी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं मुस्लिम देशों से भी सुमित के लिए बधाईयां, शुक्रिया और जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामना संदेश आ रहे हैं.

कैप्टन स्मित मच्छार की हो रही तारीफ

आपको बता दें कि 33000 फीट पर उड़ रहे विमान में आई इमरजेंसी, खूनी जंग के बावजूद और खून से लथपथ होने के बावजूद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित ने सिर्फ अद्भुत शौर्य, दिमाग, प्रतिबद्धता और डेडिकेशन दिखाई बल्कि सूझबूज का परिचय देते हुए ना सिर्फ हमलावर पायलट से लोहा लिया बल्कि घायल अवस्था में कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. जिसके बाद सफर कर रहे एक यात्री पायलट और बाकी यात्रियों ने ना सिर्फ विमान पर काबू पाया बल्कि हमलावर ओमानी मूल के पायलट को कब्जे में लिया. 

Advertisement

अमीराती एक्सपर्ट अमजद ताहा ने कैप्टन स्मित मच्छार की अर्जुन-हनुमान से की तुलना 

इसी बीच अमीराती एक्सपर्ट अमजद ताहा ने भी सुमित के शौर्य को सलाम किया है. उन्होंने उनके साहस और प्रतिबद्धता की तुलना हनुमान और अर्जुन से की है. उन्होंने लिखा:

फ्लाईदुबई के बहादुर भारतीय पायलट, कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम. चाकू लगने और घायल होने के बावजूद, वह डटे रहे. खतरे के समय "अर्जुन" जैसा साहस और कर्तव्य के समय "हनुमान" जैसा संकल्प दिखाते हुए, उन्होंने मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों और क्रू को बड़ी दुर्घटना टालने का मौका दिया. उन्होंने करीब 174 लोगों की जान बचाने में मदद की. आज रात, UAE से लेकर भारत और इज़राइल तक, लोग आभार व्यक्त करते हुए एकजुट हैं और कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वह अपने यात्रियों, एविएशन इंडस्ट्री और हर जगह के लोगों के लिए एक हीरो हैं.

Advertisement

बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट के अंदर क्या हुआ?

आपको बता दें कि बीते दिन यानी कि बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट के अंदर ही एक पायलट ने अपने साथी पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. हालात इतने गंभीर हो गए कि विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश तक की गई. विमान ने करीब 17000 फीट का गोता लगाया. ऐसे मुश्किल समय में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई. 

नेतन्याहू और ट्रंप ने की स्मित मच्छार की तारीफ

Advertisement

उनकी तत्परता से विमान में मौजूद 174 यात्रियों और क्रू की जान बचाने में मदद मिली. घटना के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा और उनकी बहादुरी की तारीफ हो रही है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें 'सच्चा हीरो' बताया, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनकी सराहना की. ट्रंप ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने नेतन्याहू से बातचीत की है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गर्व जताया.

इसके अलावा भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम क‍िया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी देते हुए बताया क‍ि उनका इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं. फ्लाईदुबई की फ्लाइट के दौरान पायलट स्मित पर हमला हुआ था. घायल होने के बाद भी स्मित ने यात्रियों और क्रू की जान बचाने की ज‍िम्‍मेदारी बखूबी न‍िभाई.

विदेश मंत्रालय ने भी किया सलाम

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर लिखा, ''हम कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हैं. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अद्भुत साहस दिखाया और कई लोगों की जान बचाई. उनका इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना और प्रार्थना करते हैं. देश गर्व के साथ उनके और उनके परिवार के साथ खड़ा है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है. प्रधानमंत्री ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, ''कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. बेहद गंभीर खतरे के बीच और खुद बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे. उनकी बहादुरी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक बड़ी त्रासदी टल गई.'' उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. उनके जल्द ठीक होने, फिर से पूरी ताकत हासिल करने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.''

वहीं,  व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. उन्‍होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''कैप्टन स्मित मच्छर की असाधारण हिम्मत और मुश्किल हालात में भी सूझ-बूझ दिखाने की काबिलियत ने कल सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. उनकी बहादुरी को सलाम करने और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए दुनियाभर के अनगिनत लोगों के साथ जुड़ें.''

Advertisement

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने असाधारण हिम्मत दिखाई.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, ''भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम.'' घायल पायलट को लेकर चिंता जताते हुए नेतन्याहू ने उनके 'जल्द और पूरी तरह ठीक होने' की कामना की और उन्हें 'सच्चा हीरो' भी बताया.

इतना ही नहीं एक इजरायली महिला पैसेंजर के बेटे ने भी स्मित को सलाम किया और कहा कि आपकी वजह से उनकी मां जिदा है. 

Advertisement

'आपने मेरी मां की जान बचाई', भारतीय पायलट स्मित मच्छार को इजरायली बेटे ने दिल से शुक्रिया कहा

इजरायली ओफिर स्पीगल ने भी कैप्टन स्मित का आभार जताते हुए कहा कि मेरा यह संदेश उन तक पहुंचा सकें, तो उन्‍हें दिल से धन्यवाद कहना. 'आपने मेरी मां की जान बचाई है.'

बातचीत के दौरान ओफिर स्पीगल ने अपनी मां के हवाले से व‍िमान हादसे के बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने बताया क‍ि मेरी मां उस हादसे के दौरान व‍िमान में मौजूद थीं. जब अपहरण की कोशिश हुई, तब विमान अचानक नीचे गिरा, करीब 20 या 30 सेकंड के लिए. मेरी मां ने बताया कि वह पल बहुत ही डरावना था.

Advertisement

स्पीगल ने बताया कि मेरी मां अपनी सीट पर बैठी थीं. एक महिला अपनी बेटी को टॉयलेट ले जा रही थी. जब वे टॉयलेट के पास पहुंचीं, तभी मेरी मां ने कॉकपिट से कुछ अजीब आवाजें सुनीं. उन्होंने लोगों से कहा, 'कुछ हुआ है, प्लीज आइए.' इसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट के अंदर गए और पायलट की हमलावर से मुकाबला करने में मदद की.

ये भी पढ़ें: आसमान में मंडराया मौत का साया, भारतीय पायलट ने बचाईं 174 जिंदगियां; नेतन्याहू-ट्रंप ने बताया 'सच्चा हीरो', PM मोदी ने भी सराहा

स्पीगल ने अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी देते हुए बताया क‍ि अब वह ठीक हैं. वह दिन बहुत मुश्किल था. मुझे लगता है कि वह हमारी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक था. अब वह ठीक हैं और घर पर हैं. अब उन्हें आराम करने और यह समझने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए कि उनके साथ आखिर हुआ क्या था.

"भारत के सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं"

Advertisement

स्पीगल ने कहा क‍ि मुझे बाद में पता चला क‍ि कैप्टन स्मित मच्छार एक भारतीय पायलट हैं. मैं भारत के सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं. भारत एक शानदार देश है और वहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं. मुझे लगता है कि वह पायलट स्मित आपके देश के सबसे बेहतरीन लोगों में से एक हैं. हम उनके बहुत आभारी हैं.

ये भी पढ़ें: चेहरा दिखाइए और पहचान कराइए! आधार की 5 नई पहल से बदल जाएगा सिस्टम

उन्‍होंने कहा, ''आपने बहुत बड़ा काम किया है. आपने मेरी अपनी मां की जान बचाई. आपने दुबई और इजरायल से आए सभी यात्रियों की जान बचाई. इसके लिए हम दिल से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहते हैं. हम इसके लिए बेहद आभारी हैं.''

Advertisement

यह भी पढ़ें

स्पीगल ने कहा क‍ि मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने क्या कहा लेकिन मैं कैप्टन की बहादुरी के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. हम सभी उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. हम उनके और उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे. बस हम और क्या कह सकते हैं उस कैप्टन के ल‍िए, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के ल‍िए अपनी जान की बाजी लगा दी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें