जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आसमान में मंडराया मौत का साया, भारतीय पायलट ने बचाईं 174 जिंदगियां; नेतन्याहू-ट्रंप ने बताया 'सच्चा हीरो', PM मोदी ने भी सराहा

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलट पर चाकू से हमले के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने सूझबूझ और साहस से बड़ा हादसा टालने में अहम भूमिका निभाई. उनकी बहादुरी की PM मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ की और उन्हें हीरो बताया.

आसमान में मंडराया मौत का साया, भारतीय पायलट ने बचाईं 174 जिंदगियां; नेतन्याहू-ट्रंप ने बताया 'सच्चा हीरो', PM मोदी ने भी सराहा
Image Sourc: IANS/X/@IsraeliPM_heb/ Capt. Smit Machchhar (@almog_cohen08)
Advertisement

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट के अंदर ही एक पायलट ने अपने साथी पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. हालात इतने गंभीर हो गए कि विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश तक की गई. ऐसे मुश्किल समय में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई. उनकी तत्परता से विमान में मौजूद 174 यात्रियों और क्रू की जान बचाने में मदद मिली. घटना के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा और उनकी बहदूरी की तारीफ हो रही है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें 'सच्चा हीरो' बताया, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनकी सराहना की. ट्रंप ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने नेतन्याहू से बातचीत की है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गर्व जताया.

क्या है पूरी घटना?

दरअसल, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉकपिट में सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन ने हिम्मत नहीं छोड़ी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इसी दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा और बताया गया कि करीब 30 सेकंड में उसने लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई गंवा दी. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, सह-पायलट ने विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने और सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. उसकी पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई है.

Advertisement

कैसे बची यात्रियों की जान?

विमान के तेजी से नीचे आने पर यात्रियों और क्रू ने कॉकपिट से शोर सुना और मदद के लिए वहां पहुंचे. घायल कैप्टन के दरवाजा खोलने के बाद एक क्रू मेंबर और यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया. इसके बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने नियंत्रण संभाला और स्थिति को स्थिर किया. फ्लाइट को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया. विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे. घटना के बाद फ्लाईदुबई ने जांच पूरी होने तक इजरायल की उड़ानों को रोकने की घोषणा की है.

यह भी पढ़े: कौन हैं संध्या रेड्डी, जिनका दुनियाभर में बजा डंका, हैदराबाद की ये महिला बनीं स्ट्रैथफील्ड की मेयर

इजरायली PM ने की स्मिथ की तारीफ

भारतीय पायलट की प्रशंसा करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि "भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम. चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, हमलावर का विरोध किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की जिससे हवा में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इज़रायली नागरिक और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे. मैं कैप्टन मच्छर के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूँ. वह एक सच्चे हीरो हैं. इनके अलावा इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी उन्हें हीरो बताया. मंत्रालय ने कहा कि भारतीय, इजरायली और अमीराती, अलग देश लेकिन साहस एक. 

Advertisement

PM मोदी ने भी जमकर सराहना 

कैप्टन स्मिथ की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. गंभीर खतरे के बीच और बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली. भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'

Advertisement

इजरायल आपका आभारी है

नेतनयाहू के अलावा इजरायली राजनेता और पूर्व पुलिस अधिकारी अलमोग कोहेन ने भी भारतीय पायलट की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा "आज इज़राइल देश के हीरो भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर हैं. अपनी अद्भुत सूझ-बूझ से उन्होंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और इज़राइली शेरों को उस कायर लकड़बग्घे पर झपटने का मौका दिया, जिसने लगभग 200 बेगुनाह लोगों की जान लेने की कोशिश की थी! कैप्टन मच्छर, इज़रायल देश आपका बहुत आभारी है. जब अगली बार नेसेट (इज़राइली संसद) की बैठक होगी, तो मैं बेन गुरियन एयरपोर्ट पर एक लाउंज का नाम आपके सम्मान में रखने के लिए एक बिल पेश करूँगा! मैं आपके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूँ, और आपके परिवार व आपके शानदार माता-पिता को भी शुभकामनाएँ देता हूँ, जिन्होंने आपको सिखाया कि इंसानी जान बचाना ही सबसे बड़ा मूल्य है."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

Advertisement

घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपनी बातचीत का जिक्र किया. ट्रंप ने बताया कि भारतीय पायलट की हालत हमले के बाद बेहद गंभीर थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जिस तरह सूझबूझ दिखाई, वह काबिल-ए-तारीफ है. ट्रंप के मुताबिक, घायल पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की और मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद लोगों को अंदर पहुंचने का मौका मिला. उन्होंने पायलट को इस साहस के लिए 'हीरो' बताया. वहीं, सह-पायलट के बारे में ट्रंप ने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर उसके आतंकवादी या किसी सनकी व्यक्ति होने की आशंका जताई जा रही थी, जिसने पायलट पर चाकू से हमला किया.

यह भी पढ़े: 'अफगानिस्तान में नागरिकों पर बमबारी, टीटीपी के नाम पर झूठ', रिपोर्ट में खुली पाकिस्तान की पोल

कौन है पायलट स्मिथ?

कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय विमानन क्षेत्र के अनुभवी पायलट हैं और गुजराती मूल के बताए जाते हैं. कमर्शियल एविएशन में उन्हें एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई में डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर जिम्मेदारी संभाली. इससे पहले करीब 11 वर्षों तक वे स्पाइसजेट से जुड़े रहे, जहां उन्होंने जून 2011 से 2022 तक सेवाएं दीं. बोइंग 737 विमान उड़ाने में उनकी विशेषज्ञता बताई जाती है और एविएशन सेफ्टी तथा नियमों के पालन को लेकर वे खास तौर पर सजग रहते हैं. अपने अनुभव के दौरान उन्होंने दूसरे पायलटों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया है. स्मित मच्छार ने वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है.

बहरहाल, फ्लाइट FZ1073 में सामने आए इस खौफनाक घटनाक्रम के बीच कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई. घायल होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह हालात का सामना किया, उसकी अब दुनियाभर में चर्चा हो रही है. भारत से लेकर इजरायल और अमेरिका तक उनकी बहादुरी की सराहना की गई है. कैप्टन स्मित की कहानी एक बार फिर दिखाती है कि संकट की घड़ी में हिम्मत, जिम्मेदारी और सूझबूझ कितनी जिंदगियां बचा सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें