हूती विद्रोहियों के हमले से डरे क्राउन प्रिंस, रिपोर्ट में दावा- बंकर में छिपे मोहम्मद बिन सलमान
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में अटैक तेज कर दिए हैं. रियाद एयरपोर्ट पर बार-बार हो रहे हमले हालातों की गंभीरता को बता रहे हैं. इस बीच क्राउन प्रिंस के बंकर में छुपे होने का दावा है.
Follow Us:
करोड़ों का महल, सबसे ऊंची गद्दी, फिर भी बंकर में रहने को मजबूर… हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को इतना डरा दिया है कि अब वे बार-बार अपना ठिकाना बदलने को मजबूर हैं. ये दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में किया है. बताया गया है कि हमलों के डर से MBS बंकर में रह रहे हैं.
हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में अटैक तेज कर दिए हैं. रियाद एयरपोर्ट पर बार-बार हो रहे हमले हालातों की गंभीरता को बता रहे हैं. भारत समेत कई देशों ने सऊदी जाने वाली उड़ानों पर ब्रेक लगा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट को करीब 20 बार निशाना बनाया है.
क्राउन प्रिंस के लिए स्पेशल सिक्योरिटी टीम बनी
सऊदी अरब ही नहीं क्राउन प्रिंस के कई देशों में आलीशान महल औऱ रिसॉर्ट हैं. फ्रांस में उनकी आलीशान हवेली भी है जो उन्होंने 2848 करोड़ में खरीदी थी. वहीं, मालदीव में रिसॉर्ट भी है जिसकी कीमत 474 करोड़ है. इसके बावजूद मोहम्मद बिन सलमान बंकर में रहने को मजबूर हैं.
हूती विद्रोहियों के हमले के बाद क्राउन प्रिंस की सिक्योरिटी टीम भी बदल दी गई है. बताया जा रहा है हमलों के खतरे को देखते हुए मोहम्मद बिन सलमान के स्पेशल गार्ड तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही सऊदी अरब ने अपने शाही महलों और तेल ठिकानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी ने अपने अहम तेल ठिकानों, प्रशासनिक ठिकानों और महलों के पास हमले रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं. दावा है कि एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए मिसाइल हमले हवा में ही रोक दिए गए हैं.
मिडिल ईस्ट में ईरान-हूती का बढ़ा खतरा
इस बीच अमेरिका ने ईरान और हूती विद्रोहियों से खतरे का हवाला देते हुए मध्य पूर्व में मौजूद अपने नागरिकों के लिए अमेरिकी दूतावासों ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. मिडिल ईस्ट में कई अमेरिकी दूतावासों ने एक जैसा सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है, जिसमें ईरान या यमन के हूती विद्रोंहियों की ओर से हमलों की आशंका जताई गई है.
यह भी पढ़ें- मक्का की मस्जिद में अश्लील हरकतें करते पाए गए बांग्लादेशी कपल! सऊदी अरब ने दी सजा-ए-मौत, कॉफिन में पैक कर भेजी बॉडी
यह भी पढ़ें
एडवाइजरी में कहा गया है, ‘ईरान और उसके समर्थक समूह दुनिया भर में अमेरिका से जुड़े ठिकानों या अमेरिकी केंद्रों को निशाना बना सकते हैं. इनमें अमेरिकी बिजनेस और अन्य संस्थान भी शामिल हो सकते हैं.’