जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, राहुल-प्रियंका के साथ किया किताब ‘बिलॉन्गिंग’ का पहला लुक जारी

इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाते ही सोनिया गांधी चर्चा में आ गई हैं. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. कांग्रेस समर्थकों और आम लोगों में उनकी किताब को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

Author
22 Oct 2026
( Updated: 22 Oct 2026
03:23 PM )
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, राहुल-प्रियंका के साथ किया किताब ‘बिलॉन्गिंग’ का पहला लुक जारी
Image Credit: Video Grab
Advertisement

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और अपनी आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का पहला लुक शेयर किया. यह किताब 10 नवंबर को जारी होने वाली है. 

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हेलो एवरीवन, मैं आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए वास्तव में आभारी हूं, 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक. यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की जगह खोजने की कहानी है. मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं."

अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

सोनिया गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि जब प्रकाशक किताब की हार्डबाउंड कॉपियां लेकर पहुंचे, तो सोनिया गांधी ने कहा, "आप बहुत भारी वजन उठा रही हैं." इसके बाद उन्हें किताब की पहली कॉपी और मिठाई का डिब्बा दिया गया. वीडियो में सोनिया गांधी मुस्कुराते हुए किताब के साथ पोज देती नजर आईं जबकि आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी. 

Advertisement

किताब को पलटते हुए और सोनिया गांधी ने कहा, "बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका." इसके बाद उन्होंने किताब अपनी बेटी को दिखाई. एक अन्य फ्रेम में प्रियंका गांधी अपनी मां को मिठाई खिलाती हुई नजर आईं और दोनों गले मिलते हुए दिखाई दीं.

खास बात यह है कि सोनिया गांधी ने इस पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया के साथ कोलैब किया है. इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो की रीच 10 लाख से अधिक तक पहुंच गई है.

सोनिया गांधी की निजी जिंदगी पर आधारित है 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' 

Advertisement

'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' सोनिया गांधी की निजी जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उन्होंने प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की तलाश की कहानी को साझा किया है. यह पहली बार है जब सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के इतने निजी पहलुओं को किताब के जरिए लोगों के सामने रखने का फैसला किया है.

इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाते ही सोनिया गांधी चर्चा में आ गई हैं. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. कांग्रेस समर्थकों और आम लोगों में उनकी किताब को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें