जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

iPhone Duo की सेल शुरू! 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI, ₹7,000 कैशबैक के साथ जानें कई और शानदार ऑफर्स

iPhone Duo: कंपनी ने इसे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश किया था, लेकिन इसकी बिक्री बाद में शुरू हुई. अब ग्राहक इसे Apple के ऑनलाइन स्टोर, कंपनी के रिटेल स्टोर और Croma, Reliance Digital, Vijay Sales तथा Lotus Electronics जैसे प्रमुख रिटेलर्स से खरीद सकते हैं.

iPhone Duo की सेल शुरू! 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI, ₹7,000 कैशबैक के साथ जानें कई और शानदार ऑफर्स
Image Source: IANS
Advertisement

iPhone Duo: Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बिक्री भारत में शुरू हो गई है. प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया यह फोन अपने फोल्डेबल डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स के चलते चर्चा में है. कंपनी ने इसे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश किया था, लेकिन इसकी बिक्री बाद में शुरू हुई. अब ग्राहक इसे Apple के ऑनलाइन स्टोर, कंपनी के रिटेल स्टोर और Croma, Reliance Digital, Vijay Sales तथा Lotus Electronics जैसे प्रमुख रिटेलर्स से खरीद सकते हैं.

iPhone Duo की कीमत और कलर ऑप्शन

भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपये है.. इसके टॉप वेरिएंट में 2TB स्टोरेज दिया गया है, जिसकी कीमत 4,49,900 रुपये है. फोन को Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.. इसकी कीमत इसे प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में रखती है.

खरीदारी पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों को Apple Trade In प्रोग्राम के तहत iPhone 13 या उसके बाद के कुछ मॉडल एक्सचेंज करने पर 81,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है. हालांकि, वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी. इसके अलावा, कंपनी 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दे रही है. अमेरिकन एक्सप्रेस, Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से भुगतान करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है. ग्राहकों को Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का तीन महीने का एक्सेस भी ऑफर किया जा रहा है.

Advertisement

Nokia बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च, AI असिस्टेंट करेगा बात; मिलेगी 1450mAh की बैटरी

फोल्डेबल डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

iPhone Duo में बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है. इसमें 7.6 इंच की Super Retina XDR इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच की आउटर Super Retina XDR स्क्रीन मिलती है. दोनों डिस्प्ले ProMotion टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती हैं. फोन में A20 Pro चिपसेट और iOS 27.1 दिया गया है. साथ ही, Apple Intelligence फीचर्स के तहत Siri AI का सपोर्ट भी मिलता है.

कैमरा, कनेक्टिविटी और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का Dual Fusion रियर कैमरा सिस्टम और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का Center Stage फ्रंट कैमरा मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए MagSafe वायरलेस चार्जिंग, USB Type-C, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मौजूद है. इसमें डुअल बैटरी सिस्टम दिया गया है. कंपनी के दावे के मुताबिक, वीडियो प्लेबैक इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे और आउटर डिस्प्ले पर 44 घंटे तक चल सकता है. हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें