Airtel का नया ₹348 वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च, हर दिन 2GB डेटा के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
Airtel Recharge Plans: इस प्लान में रोज 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि इसमें कुछ अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं. वहीं, Airtel के पास ₹349 वाला प्लान भी है, जिसकी कीमत सिर्फ एक रुपये ज्यादा है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले दोनों प्लान के फायदे समझना जरूरी है.
Follow Us:
Airtel Recharge Plans: टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती है. अगर आप भी मोबाइल पर इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और रोजाना डेटा की जरूरत पड़ती है, तो कपनी का ₹348 वाला प्लान आपके लिए काम का हो सकता है. इस प्लान में रोज 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि इसमें कुछ अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं. वहीं, Airtel के पास ₹349 वाला प्लान भी है, जिसकी कीमत सिर्फ एक रुपये ज्यादा है. ऐसे में रिचार्ज करने से पहले दोनों प्लान के फायदे समझना जरूरी है.
Airtel के ₹348 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
Airtel के ₹348 वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान हर दिन 2GB इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता है. यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको कुल 56GB डेटा मिलता है. इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी शामिल है. जो लोग दिनभर WhatsApp चलाते हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वीडियो देखते हैं या इंटरनेट के जरिए अपने काम करते हैं, उनके लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प बन सकता है.
रिचार्ज के साथ मिलेंगे अतिरिक्त फायदे
इस प्लान की खासियत सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है. इसमें ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो सोशल मीडिया पोस्ट, फोटो डिजाइन या दूसरे क्रिएटिव काम करते हैं. इसके साथ Airtel Safe की सुविधा भी मिलती है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को डिजिटल दुनिया में अतिरिक्त सुरक्षा देना है, इतना ही नहीं, यूजर्स को 30 दिनों के लिए मुफ्त Hellotunes का फायदा भी मिलता है. यानी अपनी पसंद का गाना कॉलर ट्यून के रूप में लगाने का विकल्प भी मिलता है.
बिना फोन चलाए WhatsApp पर जाएंगे मैसेज! आ रहा है शेड्यूल करने वाला शानदार फीचर
₹348 और ₹349 वाले प्लान में कौन बेहतर है?
अब बात करते हैं Airtel के ₹349 वाले प्लान की. दोनों रिचार्ज की कीमत में केवल एक रुपये का अंतर है, लेकिन इनके डेटा बेनिफिट अलग हैं. ₹348 वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जबकि ₹349 वाले प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा दिया जाता है. हालांकि, ₹349 वाले प्लान की खास बात इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड 5G डेटा है. इसके लिए यूजर के पास पात्र 5G डिवाइस, 5G नेटवर्क कवरेज और लागू शर्तों के अनुसार पात्रता होना जरूरी है.
दोनों प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, दोनों में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन भी बताया गया है. वहीं, ₹349 वाले प्लान में छह महीने के लिए Apple Music का फायदा भी शामिल है.
आपके लिए कौन-सा प्लान सही रहेगा?
यह भी पढ़ें
अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा चाहिए और आप 5G के अनलिमिटेड डेटा ऑफर का इस्तेमाल नहीं करते, तो ₹348 वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है. लेकिन अगर आप 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, आपके इलाके में Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध है और आप Apple Music का भी फायदा लेना चाहते हैं, तो ₹349 वाला प्लान आपके काम आ सकता है. रिचार्ज करने से पहले Airtel की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर अपने नंबर के लिए उपलब्ध फायदे और शर्तें जरूर जांच लें.