बिना फोन चलाए WhatsApp पर जाएंगे मैसेज! आ रहा है शेड्यूल करने वाला शानदार फीचर
WhatsApp Features: ABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने Android बीटा वर्जन 2.26.40.7 में इस फीचर को कुछ यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है.. इसकी मदद से यूजर्स किसी भी चैट में अपना मैसेज लिखकर उसे बाद में भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे.
Follow Us:
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से लोग पहले से ही मैसेज लिखकर उन्हें बाद में भेजने के लिए सेट कर सकेंगे. इस फीचर का नाम शेड्यूल्ड मैसेज (Scheduled Messages) बताया जा रहा है. इसकी मदद से यूजर्स को किसी को मैसेज भेजने के लिए बार-बार समय याद रखने या फोन में रिमाइंडर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक बार मैसेज का समय तय करने के बाद WhatsApp उसे अपने आप भेज सकेगा. फिलहाल इस फीचर की कुछ Android बीटा यूजर्स के साथ टेस्टिंग की खबर सामने आई है.
WhatsApp के नए फीचर से कैसे शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज?
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने Android बीटा वर्जन 2.26.40.7 में इस फीचर को कुछ यूजर्स के लिए टेस्ट कर रहा है.. इसकी मदद से यूजर्स किसी भी चैट में अपना मैसेज लिखकर उसे बाद में भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे. इसके लिए मैसेज टाइप करने के बाद सेंड बटन को कुछ देर तक दबाकर रखना पड़ सकता है.. इसके बाद तारीख और समय चुनने का विकल्प मिल सकता है. हालांकि, यह फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है.
Apple के नए इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च? कब और कहां होगा आयोजन? जानें नए प्रोडक्ट्स की डिटेल
10 मिनट से लेकर 2 हफ्ते पहले तक कर सकेंगे शेड्यूल
रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर में केवल टेक्स्ट मैसेज ही नहीं, बल्कि लिंक, फोटो और वीडियो भी शेड्यूल करने की सुविधा मिल सकती है. बताया जा रहा है कि यूजर्स मैसेज को भेजने के समय से 10 मिनट पहले से लेकर दो हफ्ते पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे. फोटो भेजने से पहले उसमें बदलाव करने और कैप्शन जोड़ने का विकल्प भी मिल सकता है. हालांकि, एक बार में केवल एक फोटो या वीडियो शेड्यूल करने की सुविधा मिलने की बात सामने आई है.
फोन ऑफलाइन होने पर भी भेजा जा सकेगा मैसेज
इस फीचर की सबसे खास बात यह हो सकती है कि तय समय पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा. इसके लिए यूजर्स को उस समय WhatsApp खोलकर मैसेज भेजने की जरूरत नहीं होगी... रिपोर्ट के मुताबिक, फोन ऑफलाइन होने या ऐप बंद रहने पर भी यह सुविधा काम कर सकती है. इसके अलावा, यह फीचर निजी चैट के साथ ग्रुप चैट में भी उपलब्ध हो सकता है.
भेजने से पहले मैसेज को देख और डिलीट कर सकेंगे
WhatsApp में शेड्यूल किए गए मैसेज को मैनेज करने के लिए एक अलग सेक्शन भी मिल सकता है.. यहां यूजर्स अपने पहले से तय मैसेज देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें भेजे जाने से पहले डिलीट भी कर सकेंगे.. बताया जा रहा है कि मैसेज डिलीट करने पर सामने वाले व्यक्ति को इसकी सूचना नहीं मिलेगी.
कब तक मिलेगा यह फीचर?
यह भी पढ़ें
फिलहाल शेड्यूल्ड मैसेज फीचर की टेस्टिंग कुछ Android बीटा यूजर्स के साथ किए जाने की खबर है.. उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा सकता है..हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी उपलब्धता और सभी फीचर्स को लेकर आधिकारिक पुष्टि होने तक इंतजार करना होगा...