जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

iPhone अचानक क्यों हो जाता है Freeze? Apps से Storage तक, जानें बड़ी वजह

iPhone Storage: कई लोग सोचते हैं कि उनके फोन में कोई बड़ी खराबी आ गई हैलेकिन हर बार ऐसा नहीं होता..कई बार फोन की स्टोरेज भरने, किसी ऐप में गड़बड़ी या सॉफ्टवेयर पुराना होने की वजह से भी iPhone हैंग हो सकता है.

iPhone अचानक क्यों हो जाता है Freeze? Apps से Storage तक, जानें बड़ी वजह
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

iPhone Storage: कई बार iPhone इस्तेमाल करते समय अचानक उसकी स्क्रीन काम करना बंद कर देती है. आप किसी ऐप को खोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन टच करने पर भी कुछ नहीं होता.कभी फोन की स्क्रीन अटक जाती है, तो कभी कोई ऐप बार-बार बंद होने लगता है. कई लोग सोचते हैं कि उनके फोन में कोई बड़ी खराबी आ गई हैलेकिन हर बार ऐसा नहीं होता..कई बार फोन की स्टोरेज भरने, किसी ऐप में गड़बड़ी या सॉफ्टवेयर पुराना होने की वजह से भी iPhone हैंग हो सकता है. आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इस परेशानी को कैसे दूर किया जा सकता है...

1. एक साथ कई ऐप चलाना पड़ सकता है भारी

अगर आपके iPhone में कई ऐप एक साथ काम कर रहे हैं या बैकग्राउंड में कोई प्रक्रिया अटक गई है, तो फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा, किसी ऐप में गड़बड़ी होने से भी पूरा फोन कुछ समय के लिए जवाब देना बंद कर सकता है.अगर आपका iPhone बार-बार धीमा पड़ रहा है, तो सबसे पहले यह देखें कि समस्या किसी खास ऐप में आ रही है या पूरे फोन में..

Advertisement

2. स्टोरेज फुल होने पर भी अटक सकता है फोन

iPhone की स्टोरेज लगभग भर जाने पर भी कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं. फोन में फोटो, वीडियो, गेम और दूसरी फाइलें ज्यादा होने से नई फाइलों और सिस्टम के जरूरी कामों के लिए जगह कम बच सकती है. इससे फोन धीमा पड़ सकता है और कुछ ऐप ठीक से काम नहीं कर सकते. इसलिए समय-समय पर गैरजरूरी फोटो, वीडियो और ऐप हटाकर स्टोरेज खाली रखना फायदेमंद है. स्टोरेज देखने के लिए Settings में जाकर General और फिर iPhone Storage पर टैप करें.

'रोना बंद करो एलन!', भारतीयों ने मस्क को जमकर लताड़ा, बोले- 'सस्ता नेट है, Starlink की जरूरत क्या?'

3. किसी ऐप में गड़बड़ी भी हो सकती है वजह

Advertisement

अगर आपका iPhone किसी खास ऐप को इस्तेमाल करते समय ही हैंग होता है, तो परेशानी उस ऐप में हो सकती है. कई बार ऐप में मौजूद बग या iOS के साथ उसकी अनुकूलता से जुड़ी समस्या फोन को अटका सकती है. गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया ऐप भी ज्यादा संसाधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में ऐप को अपडेट करें. अगर परेशानी फिर भी बनी रहती है, तो ऐप को हटाकर दोबारा इंस्टॉल करने पर विचार कर सकते हैं.

4. iPhone हैंग हो जाए तो ऐसे करें Force Restart

अगर फोन की स्क्रीन टच करने पर भी काम नहीं कर रही है, तो Force Restart मदद कर सकता है...इससे सामान्य तौर पर आपका डेटा डिलीट नहीं होता.

1.सबसे पहले Volume Up बटन दबाकर तुरंत छोड़ दें.
2. इसके बाद Volume Down बटन दबाकर तुरंत छोड़ दें.
3. अब Side Button को दबाकर रखें.
4. स्क्रीन पर Apple का लोगो दिखाई देने पर बटन छोड़ दें.
5. इसके बाद फोन को दोबारा चालू होने में कुछ समय लग सकता है. ध्यान रखें कि यह तरीका Face ID वाले iPhone 8 और उसके बाद के मॉडल सहित कई नए मॉडल पर लागू होता है.

5. iOS अपडेट करना भी है जरूरी

Advertisement

अगर आपका iPhone लंबे समय से अपडेट नहीं हुआ है, तो पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं. Apple के नए अपडेट में सुरक्षा सुधारों के साथ कई बग भी ठीक किए जाते हैं. अपडेट करने से पहले अपने डेटा का बैकअप लेना बेहतर है. इसके बाद Settings में General और फिर Software Update पर जाकर उपलब्ध अपडेट चेक कर सकते हैं..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें