जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिवाली पर itel का धमाका! स्मार्टफोन पर ₹1000 तक कैशबैक, सस्ते में खरीदें TV और वॉशिंग मशीन

Best Sale Offer: इस ऑफर के तहत चुनिंदा स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है... वहीं, टीवी और वॉशिंग मशीन भी आसान EMI पर खरीदने का मौका मिल रहा है... खास बात यह है कि कंपनी ने इन ऑफर्स के लिए बजाज फाइनेंस समेत कई फाइनेंस कंपनियों के साथ साझेदारी की है..

दिवाली पर itel का धमाका! स्मार्टफोन पर ₹1000 तक कैशबैक, सस्ते में खरीदें TV और वॉशिंग मशीन
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Best Sale Offer: दिवाली का त्योहार हो और घर में नया स्मार्टफोन या कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का मन न बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है... अगर आप भी इस दिवाली नया फोन, स्मार्ट टीवी या वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.... टेक ब्रैंड itel ने त्योहार के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए खास फेस्टिव ऑफर पेश किया है... इस ऑफर के तहत चुनिंदा स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है... वहीं, टीवी और वॉशिंग मशीन भी आसान EMI पर खरीदने का मौका मिल रहा है... खास बात यह है कि कंपनी ने इन ऑफर्स के लिए बजाज फाइनेंस समेत कई फाइनेंस कंपनियों के साथ साझेदारी की है..

स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा 1000 रुपये तक का कैशबैक

itel के इस दिवाली ऑफर में सबसे ज्यादा फायदा itel P80 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल पर मिल रहा है... इस फोन को चुनिंदा फाइनेंस विकल्पों के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा... इसके अलावा 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने खास ऑफर रखा है...
itel City 300 5G पर ग्राहकों को 800 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है... इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है...इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.... फोन में UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी और 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है... यह स्मार्टफोन Android 16 Go Edition पर काम करता है...

Diwali Offer: दिवाली पर itel का बड़ा धमाका! सिर्फ 40 रुपये रोज देकर घर लाएं Smart TV, वॉशिंग मशीन पर भी शानदार ऑफर

Advertisement

इसके अलावा itel X50 के 6GB+128GB वेरिएंट पर 500 रुपये की छूट कैशबैक के रूप में मिलेगी.... वहीं, itel F30 के 4GB+128GB और 4GB+64GB दोनों वेरिएंट खरीदने पर भी 500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा...

टीवी और वॉशिंग मशीन भी आसान EMI पर खरीदें

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि itel ने अपने होम अप्लायंस को भी दिवाली ऑफर का हिस्सा बनाया है...अगर आप घर के लिए नई वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं, तो इसे करीब 48 रुपये प्रतिदिन की EMI पर ला सकते हैं... वहीं, कंपनी के 32 इंच QLED Android TV की EMI लगभग 40 रुपये प्रतिदिन से शुरू होती है..
कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स पर जीरो डाउन पेमेंट और आसान फाइनेंस की सुविधा भी मिलेगी...इसके लिए बजाज फाइनेंस, TVS क्रेडिट और होम क्रेडिट जैसे पार्टनर्स के साथ मिलकर ऑफर दिया जा रहा है...

Advertisement

कहां मिलेगा दिवाली ऑफर और कब तक है मौका?

itel के इन खास ऑफर्स का फायदा देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उठाया जा सकता है.. इसके लिए ग्राहक अपने नजदीकी itel रिटेल स्टोर पर जाकर जानकारी ले सकते हैं और अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीद सकते हैं...
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर्स सभी मॉडल्स पर लागू नहीं हैं,,,कैशबैक और EMI का फायदा चुनिंदा प्रोडक्ट्स और फाइनेंस की शर्तों के आधार पर मिलेगा। कंपनी का यह दिवाली ऑफर 10 नवंबर 2026 तक वैलिड है..ऐसे में अगर आप नया फोन या होम अप्लायंस खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ऑफर खत्म होने से पहले अपने नजदीकी स्टोर पर इसकी जानकारी जरूर ले लें..

 

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें