दिवाली शॉपिंग का शानदार मौका! Amazon-Flipkart ने बढ़ाई सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही भारी छूट
Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded: फ्लिपकार्ट ने अपनी सेल को Big Shopping Utsav Sale नाम दिया है, जबकि अमेजन पर Great Indian Festival Sale 'Reloaded' के तहत खरीदारी की जा सकती है.. इन सेल में बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों को खरीदारी में बचत करने का मौका मिल सकता है.
Follow Us:
Amazon Great Indian Festival Sale: दिवाली पर नया स्मार्टफोन, टीवी या कोई घरेलू सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.. Amazon और Flipkart ने अपनी फेस्टिव सीजन सेल को दिवाली तक बढ़ा दिया है..दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और दूसरी चीजों पर आकर्षक छूट दी जा रही है.. फ्लिपकार्ट ने अपनी सेल को Big Shopping Utsav Sale नाम दिया है, जबकि अमेजन पर Great Indian Festival Sale 'Reloaded' के तहत खरीदारी की जा सकती है.. इन सेल में बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों को खरीदारी में बचत करने का मौका मिल सकता है.
Amazon Great Indian Festival Sale 'Reloaded': फोन पर मिल रही छूट
अमेजन की एक्सटेंडेड सेल में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीद पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है.. Axis Bank और ICICI Bank के पात्र कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी या अधिकतम 9,750 रुपये तक की छूट मिल सकती है.. हालांकि, यह ऑफर संबंधित शर्तों और पात्रता पर निर्भर करेगा..
स्मार्टफोन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 7 को 1,27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है... इसकी कीमत पर करीब 40,000 रुपये तक की छूट का दावा किया गया है.. इसके अलावा Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy A56 और Galaxy M47 5G जैसे फोन भी EMI विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं.. कंपनी के मुताबिक, इनकी मासिक EMI - 9,888 रुपये, 5,333 रुपये और 4,167 रुपये से शुरू होती है.. Samsung के अलावा OnePlus, iQOO, Realme, Xiaomi और Lava जैसे ब्रांड के फोन भी ऑफर में शामिल हैं.. वहीं, मोबाइल एक्सेसरीज पर 65 फीसदी तक की छूट और घरेलू उपकरणों पर एक्सचेंज व नो-कॉस्ट EMI के विकल्प मिल सकते हैं.
Elon Musk का बड़ा धमाका! X पर लाइक बटन दबाते ही दूसरे को भेज सकेंगे पैसे; जानें कैसे करेगा काम
Flipkart Big Shopping Utsav Sale: फोन और लैपटॉप पर ऑफर
फ्लिपकार्ट की Big Shopping Utsav Sale में भी स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और घरेलू उपकरणों तक पर छूट दी जा रही है..यहां Nothing, Motorola, Realme, Redmi और Google Pixel जैसे ब्रांड के फोन ऑफर में शामिल हैं.. दी गई जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (4b) की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है.. इसके अलावा Vivo और HMD के स्मार्टफोन भी 10,000 से 20,000 रुपये की कीमत के बीच खरीदे जा सकते हैं.
लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी कुछ ऑफर मौजूद हैं.. फ्लिपकार्ट पर गेमिंग लैपटॉप की खरीद पर 75 फीसदी तक छूट का दावा किया जा रहा है.. इसके साथ ही चुनिंदा प्रोडक्ट पर नो-कॉस्ट EMI और पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने की सुविधा भी मिल सकती है.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
यह भी पढ़ें
Amazon और Flipkart की सेल में बड़ी छूट देखकर तुरंत खरीदारी करने के बजाय अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों की तुलना जरूर करें..बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और EMI की शर्तें भी जांच लें.. ध्यान रखें कि हर प्रोडक्ट पर एक जैसे ऑफर नहीं मिलते और कीमतें स्टॉक के हिसाब से बदल सकती हैं..सही तुलना करके खरीदारी करने से दिवाली की शॉपिंग में अच्छी बचत की जा सकती है.