Flipkart का बड़ा धमाका! अब घर बैठे खाना भी होगा डिलीवर, Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन
Flipkart Food Service: Flipkart अपनी नई फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस कदम के साथ कंपनी सीधे Zomato और Swiggy जैसी कंपनियों को टक्कर दे सकती है. खास बात यह है कि Flipkart ने अपनी इस नई सर्विस की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है.
Follow Us:
Flipkart Food Service: अब तक आपने Flipkart से मोबाइल, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर का सामान खरीदा होगा, लेकिन जल्द ही इसी ऐप से खाना ऑर्डर करने का मौका भी मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart अपनी नई फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस कदम के साथ कंपनी सीधे Zomato और Swiggy जैसी कंपनियों को टक्कर दे सकती है. खास बात यह है कि Flipkart ने अपनी इस नई सर्विस की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है.
‘Eat-in by Minutes’ नाम से आ सकती है सर्विस
रिपोर्ट के अनुसार, Flipkart अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को ‘Eat-in by Minutes’ नाम से पश कर सकती है. फिलहाल इसकी टेस्टिंग बेंगलुरु में की जा रही है. कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि आम ग्राहकों के लिए यह सर्विस कब शुरू होगी. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे अक्टूबर के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है.
अगर यह सर्विस शुरू होती है, तो ग्राहकों को खाना ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग App इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो सकती है. वे Flipkart के एक ही ऐप पर शॉपिंग के साथ-साथ फूड डिलीवरी का विकल्प भी पा सकेंगे.
8,000 से ज्यादा कर्मचारी कर रहे हैं टेस्टिंग
Flipkart ने शुरुआत में अपनी इस सर्विस को कुछ कर्मचारियो के बीच टेस्ट करना शुरू किया था. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 8,000 कर्मचारी इसका इस्तेमाल क र रहे है, इस टेस्टिंग के जरिए कंपनी यह जानने की कोशिश कर रही है कि ऑर्डर करने से लेकर खाना पहुंचाने तक की पूरी प्रक्रिया कितनी अच्छी तरह काम करती है. साथ ही, ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए जरूरी बदलाव भी किए जा सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart App में फूड डिलीवरी के लिए एक अलग टैब दिया जा रहा है. इस से यूजर्स एक ही जगह पर ऑनलाइन शॉपिंग, क्विक कॉमर्स और खाना ऑर्डर करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे..
रेस्टोरेंट और डिलीवरी नेटवर्क पर कंपनी का फोकस
अपनी नई सर्विस को शुरू करने के लिए Flipkart कई रेस्टोरेंट के साथ काम कर रही है. इनमें Open Network for Digital Commerce (ONDC) से जुड़े रेस्टोरेंट के अलावा कंपनी के सीधे संपर्क में आने वाले रेस्टोरेंट भी शामिल हो सकते हैं.
खाने की डिलीवरी के लिए कंपनी अपनी लॉजिस्टिक्स यूनिट Ekart की मदद से अलग नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रही है. इससे ऑर्डर को ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है..
Zomato और Swiggy के लिए बढ़ेगी चुनौती?
फूड डिलीवरी के बाजार में फिलहाल Zomato और Swiggy की मजबूत पकड़ है. ऐसे में Flipkart की एंट्री से दोनों कंपनियों के बीच मुकाबला बढ़ सकता है. Flipkart के पास पहले से बड़ी संख्या में ग्राहक और डिलीवरी नेटवर्क मौजूद है, जिसका फायदा उसे मिल सकता है.
यह भी पढ़ें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी साल के आखिर तक पांच से छह शहरों में यह सर्विस शुरू करने की योजना बना सकती है. हालांकि, लॉन्च की तारीख और शहरों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. अब देखना होगा कि Flipkart की यह नई पहल ग्राहकों को कितनी पसंद आती है.