जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Flipkart Diwali Sale में मची धूम! iPhone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक की छूट

Flipkart Big Bang Diwali Sale: अगर आप भी दिवाली पर कुछ नया खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की Big Bang Diwali Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, स्पीकर्स, पावर बैंक और कई मोबाइल एक्सेसरीज पर शानदार छूट दी जा रही है..

Flipkart Diwali Sale में मची धूम! iPhone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक की छूट
Image Source: Pexels
Advertisement

Flipkart Big Bang Diwali Sale: त्योहारों का मौसम आते ही हर किसी के मन में कुछ नया खरीदने का ख्याल आने लगता है.. कोई अपना पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहता है, तो कोई घर के लिए नया टीवी, फ्रिज या दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की तैयारी करता है. अगर आप भी दिवाली पर कुछ नया खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart की Big Bang Diwali Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, स्पीकर्स, पावर बैंक और कई मोबाइल एक्सेसरीज पर शानदार छूट दी जा रही है..

इस बार खास बात यह है कि सिर्फ सस्ते फोन ही नहीं, बल्कि Apple, Samsung और Google Pixel जैसे बड़े ब्रांड के महंगे स्मार्टफोन्स पर भी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. इसके अलावा ऑडियो प्रोडक्ट्स पर 70 फीसदी तक की छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है...

iPhone 17 खरीदने का मिल रहा है शानदार मौका

Advertisement

अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस सेल में आपके पास अच्छा मौका है. Flipkart Big Bang Diwali Sale में iPhone 17 पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है. इसकी कीमत 99,990 रुपये बताई गई है, लेकिन बैंक ऑफर्स और दूसरी शर्तों का फायदा उठाकर ग्राहक इसे 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

यानी इस ऑफर के जरिए करीब 20 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है.. इतना ही नहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके कीमत और कम करने का मौका भी मिल सकता है..

दिवाली से पहले Flipkart का बड़ा धमाका! Air Purifier पर मिल रहा 76% तक का डिस्काउंट

Samsung और Google Pixel फोन पर भी बड़ी छूट

iPhone के अलावा Android स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए भी सेल में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. Samsung Galaxy S25 5G को इस सेल में 54,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है;. इसकी लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी. इस तरह ग्राहक इसकी खरीद पर अच्छी बचत कर सकते हैं.

Advertisement

वहीं कैमरा और शानदार फोटो के शौकीनों के लिए Google Pixel 11 पर भी ऑफर दिया जा रहा है. 89,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन सेल में 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इनके अलावा Vivo, Realme, Poco और Xiaomi जैसे ब्रांड के बजट स्मार्टफोन भी कम कीमत पर मिल रहे हैं.

स्पीकर्स और मोबाइल एक्सेसरीज पर 70% तक छूट

दिवाली पर घर में पार्टी और मस्ती का माहौल बनाने के लिए अच्छे स्पीकर्स खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल में कई विकल्प मिल सकते हैं. Flipkart पर ब्लूटूथ और पार्टी स्पीकर्स पर 70 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. कुछ स्पीकर्स के साथ माइक भी मिलता है, जिससे घर पर ही पार्टी का मजा लिया जा सकता है. इसके अलावा TWS ईयरबड्स, नेकबैंड, फास्ट चार्जर और पावर बैंक जैसे जरूरी सामान भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं..

टीवी और फ्रिज खरीदने वालों के लिए भी ऑफर

Advertisement

अगर आप दिवाली पर घर का कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो स्मार्ट टीवी और रेफ्रिजरेटर पर मिलने वाले ऑफर्स भी देख सकते हैं. इन प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प दिए जा रहे हैं.

 Flipkart की यह सेल स्मार्टफोन से लेकर घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदने का अच्छा मौका दे रही है. हालांकि, खरीदारी करने से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज की शर्तें और फाइनल कीमत जरूर चेक कर लें, ताकि आपको सही डील मिल सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें