Elon Musk का बड़ा धमाका! X पर लाइक बटन दबाते ही दूसरे को भेज सकेंगे पैसे; जानें कैसे करेगा काम
X Money Transfer Features: Elon Musk अपने प्लेटफॉर्म X पर एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके जरिए यूजर लाइक बटन को कुछ देर तक दबाकर किसी दूसरे यूजर को 1 डॉलर की टिप दे सकेंगे.
Follow Us:
Elon Musk: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नया फीचर आने वाला है, जो पोस्ट को लाइक करने के तरीके को बदल सकता है. अब तक लोग किसी की पोस्ट पसंद आने पर लाइक बटन दबाते थे, लेकिन आन वाले समय में इसी बटन की मदद से दूसरे यूजर को पैसे भी भेजे जा सकेंगे.... दरअसल, Elon Musk अपने प्लेटफॉर्म X पर एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके जरिए यूजर लाइक बटन को कुछ देर तक दबाकर किसी दूसरे यूजर को 1 डॉलर की टिप दे सकेंगे. यह सुविधा X Money के जरिए काम करेगी....हालांकि, फिलहाल यह फीचर अमेरिका तक ही सीमित है और भारत में इसकी शुरुआत कब होगी, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
Elon Musk ने किया नए फीचर का ऐलान
Elon Musk ने X पर एक पोस्ट के जरिए इस नए फीचर की जानकारी दी है,. इसके तहत यूजर्स लाइक बटन को देर तक दबाकर किसी दूसरे व्यक्ति को 1 डॉलर भेज सकेंगे.... इसका फायदा खासतौर पर उन क्रिएटर्स को मिल सकता है, जिनकी पोस्ट लोगों को पसंद आती हैं और जो अपने फॉलोअर्स से सीधे सपोर्ट पाना चाहते हैं. यानी किसी क्रिएटर के कंटेंट को पसंद करने के साथ-साथ यूजर आर्थिक मदद भी कर सकेंगे...हालांकि, इस फीचर से जुड़ी सभी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं.
कैसे काम करेगा X का नया फीचर?
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसन हो सकता है. अगर आपको किसी यूजर की पोस्ट पसंद आति है और आप उसे पैसे भेजना चाहते हैं, तो आपको लाइक बटन को कुछ देर तक दबाकर रखना होगा. इसके बाद X Money के जरिए पेमेंट करने का विकल्प मिलेगा.. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसके जरिए 1 डॉलर भेजने की सुविधा दी जाएगी...हालांकि, यूजर आगे चलकर अपनी पसंद के मुताबिक ज्यादा रकम भी भेज पाएंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.
वॉकी-टॉकी के विज्ञापनों में चूक पड़ी भारी, होगर टेक्नोलॉजीज पर ₹1 लाख की पेनल्टी
क्या है X Money?
X Money, Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की पेमेंट सर्विस है. इसका मकसद यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के साथ-साथ पैसों के लेनदेन की सुविधा देना है... इस सर्विस के जरिए यूजर्स एक-दूसरे को पैसे भेज सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में X-ब्रांडेड Visa डेबिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसका इस्तेमाल खरीदारी और ATM से पैसे निकालने के लिए किया जा सकता है. हालांकि, इसकी उपलब्धता और पात्रता से जुड़ी शर्तें लागू होती हैं.
भारत में कब आएगा यह फीचर?
यह भी पढ़ें
फिलहाल भारतीय यूजर्स को इस फीचर के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. X ने भारत में X Money या लाइक बटन से पैसे भेजने वाले फीचर को लॉन्च करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. भारत में पहले से ही UPI के जरिए लोग आसनी से पैसे ट्रांसफर करते हैं.... ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि X भारत में अपनी पेमेंट सर्विस कब शुरू करता है और यूजर्स को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं....