जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Mivi One 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में शुरू, कीमत सिर्फ इतनी

Mivi One 5G: इस लॉन्च के साथ मिवी ने बेहद प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है. कंपनी का लक्ष्य इस डिवाइस को परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर केंद्रित एक वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन के रूप में पेश करना है.

Mivi One 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में शुरू, कीमत सिर्फ इतनी
Image Source: IANS
Advertisement

Flipkart: घरेलू कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड मिवी ने बुधवार को घोषणा की कि उसका पहला स्मार्टफोन मिवी वन 5जी आगामी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है.
इस लॉन्च के साथ मिवी ने बेहद प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है. कंपनी का लक्ष्य इस डिवाइस को परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर केंद्रित एक वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन के रूप में पेश करना है. “प्रीटी पावरफुल” टैगलाइन के साथ पेश किया गया मिवी वन 5जी, 5जी कनेक्टिविटी के साथ मुख्यधारा के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर कई फीचर्स से लैस है.

Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर से लैस

कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 5जी मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है और अपने सेगमेंट में फिलहाल उपलब्ध स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला एकमात्र 5जी स्मार्टफोन है..डिवाइस को रोजमर्रा के काम, मनोरंजन, सोशल मीडिया इस्तेमाल और गेमिंग के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है..

120Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी

Advertisement

मिवी वन 5जी में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 6,000एमएएच की बैटरी है, जो 18वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉइड 16 पर चलता है और सभी वेरिएंट में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है. ग्राहक इसे 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम विकल्पों में खरीद सकेंगे.

IP64 प्रोटेक्शन और ClearTalk टेक्नोलॉजी

डिवाइस में आईपी 64 रेटेड प्रोटेक्शन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कंपनी की क्लियरटॉक नॉइज-रिडक्शन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसका उद्देश्य वॉयस कॉल की क्वालिटी को बेहतर बनाना है. यह स्मार्टफोन पांच रंगों ब्लू, पिंक, ग्रीन, बरगंडी और नेवी ब्लू में उपलब्ध होगा.

11,999 रुपये से शुरू होगी कीमत

Advertisement

फ्लिपकार्ट की फेस्टिव बिग बिलियन डेज सेल के तहत 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,999 रुपए की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा. इसकी मूल कीमत 14,999 रुपए है.वहीं, 6जीबी प्लस 128जीबी मॉडल 13,499 रुपए में मिलेगा, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 15,999 रुपए है. टॉप-एंड 8जीबी प्लस 128जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए होगी, जबकि इसकी मूल कीमत 16,999 रुपए है. प्रभावी कीमतों में लागू बैंक और यूपीआई ऑफर शामिल हैं.

WhatsApp ला रहा नया 'Contacts' टैब, अब एक ही जगह दिखेंगे ऑनलाइन दोस्त!

8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस

Advertisement

सेल की अर्ली एक्सेस सुविधा 8 अक्टूबर की आधी रात से पात्र फ्लिपकार्ट प्लस, वीआईपी और ब्लैक सदस्यों के साथ-साथ चुनिंदा कार्डधारकों के लिए शुरू होगी। सभी ग्राहकों के लिए ओपन एक्सेस 9 अक्टूबर से शुरू होगा.

मिवी के लिए अहम लॉन्च

यह भी पढ़ें

लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए मिवी के चीफ बिजनेस ऑफिसर हिमांशु टंडन ने कहा कि मिवी वन 5जी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, क्योंकि वह स्मार्टफोन कैटेगरी में विस्तार कर रही है. टंडन ने कहा, “भरोसेमंद परफॉर्मेंस, 5जी कनेक्टिविटी, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और क्लीन एंड्रॉइड अनुभव के साथ मिवी वन 5जी रोजमर्रा की जरूरतों में वास्तविक वैल्यू देने पर हमारे फोकस को दर्शाता है.”

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें