जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, ₹3 लाख के फोन में ऐसा क्या है खास?

iPhone Duo: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बुक की तरह खुलने वाला डिजाइन और दो डिस्प्ले हैं. कंपनी के मुताबिक, इसमें दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे..

iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, ₹3 लाख के फोन में ऐसा क्या है खास?
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

iPhone Duo: स्मार्टफोन की दुनिया में Apple अपने नए डिवाइस को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है. अब कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लेकर भी लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बुक की तरह खुलने वाला डिजाइन और दो डिस्प्ले हैं. कंपनी के मुताबिक, इसमें दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे.. हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपये है, जो इसे प्रीमियम स्मार्टफोन की कैटेगरी में रखती है. आइए जानते हैं कि भारत में इसकी प्री-बुकिंग कब शुरू होगी और इसमें क्या-क्या खास मिलने वाला है.

iPhone Duo की प्री-बुकिंग कब और कहां होगी?

भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग कल शाम 5:30 बजे यानी गुरूवार से शुरू हो गई, ग्राहक Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए फोन बुक कर सकेंगे. इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है. इसके बाद ग्राहक इसे Apple के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा पार्टनर रिटेलर्स से खरीद पाएंगे.

दो डिस्प्ले और फोल्डेबल डिजाइन है खास

Advertisement

iPhone Duo में किताब की तरह खुलने वाला डिजाइन दिया गया है.  इसमें बाहर की तरफ 5.4 इंच की Super Retina XDR स्क्रीन और फोन खोलने पर अंदर 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती हैं. बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने, गेम खेलने और एक साथ कई काम करने में आसानी हो सकती है. Apple के अनुसार, इसकी अंदरूनी स्क्रीन iPhone 18 Pro Max के डिस्प्ले से 50 प्रतिशत बड़ी है.

A20 Pro चिपसेट और कैमरा फीचर्स

इस फोन में A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm तकनीक पर तैयार किया गया है. यह iOS 27.1 पर काम करता है और इसमें Siri AI समेत Apple Intelligence के फीचर्स मिलते हैं. फोटोग्राफी के लिए पीछे 48 मेगापिक्सल का Dual Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का Center Stage कैमरा मिलता है. फोन की अंदरूनी स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग के लिए अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा भी दिया गया है.

हवा में उड़ी एलन मस्क की Tesla Roadster, पलटी मारकर पहियों पर हुई लैंड; 1 सेकंड में पकड़ेगी 96 की स्पीड; जानें इसकी खूबियां

Advertisement

iPhone Duo की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट

भारत में इसकी कीमत स्टोरेज के हिसाब से रखी गई है..

256GB: ₹2,99,900
512GB: ₹3,24,900
1TB: ₹3,74,900
2TB: ₹4,49,900

Advertisement

फोन Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा..

फोन खरीदने पर मिलेंगे ये ऑफर्स

Apple के Trade In प्रोग्राम के तहत योग्य iPhone 13 या नए मॉडल को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹81,500 तक का क्रेडिट मिल सकता है. इसके अलावा, 12 महीने तक No Cost EMI और कुछ बैंक कार्ड पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है. ग्राहकों को Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade की तीन-तीन महीने की सदस्यता भी मिलेगी. हालांकि, ऑफर्स की पात्रता और शर्तें लागू होंगी.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें