जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब बिना अकाउंट भी कर सकेंगे कॉल, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp: WhatsApp ने Guest Calling फीचर पेश किया है.. इसकी मदद से आप बिना WhatsApp अकाउंट वाले लोगों को भी कॉल में शामिल होने का न्योता दे सकते हैं. .इसके लिए बस एक कॉल लिंक बनाकर शेयर करना होगा ..

WhatsApp का बड़ा धमाका! अब बिना अकाउंट भी कर सकेंगे कॉल, जानें कैसे करेगा काम
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

WhatsApp: आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने के लिए ही नहीं, बल्कि वीडियो कॉल और जरूरी मीटिंग करने के लिए भी किया जाता है. लेकिन कई बार परेशानी तब आती है, जब आपको किसी ऐसे व्यक्ति से वीडियो कॉल करनी हो, जिसका WhatsApp पर अकाउंट ही नहीं है. अब इस समस्या को दूर करने के लिए WhatsApp ने Guest Calling फीचर पेश किया है.. इसकी मदद से आप बिना WhatsApp अकाउंट वाले लोगों को भी कॉल में शामिल होने का न्योता दे सकते हैं. .इसके लिए बस एक कॉल लिंक बनाकर शेयर करना होगा ..खास बात यह है कि इन कॉल्स के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या समय सीमा नहीं है और बातचीत को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखा जाता है.

कैसे काम करता है WhatsApp का Guest Calling फीचर?

इस फीचर में कॉल शुरू करने और लिंक बनाने का काम WhatsApp अकाउंट वाला यूजर ही कर सकता है. लिंक मिलने के बाद दूसरा व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में इसे खोल सकता है और अपना नाम दर्ज करके कॉल में शामिल होने का अनुरोध कर सकता है, हालांकि, लिंक खोलते ही उसे सीधे कॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.पहले उसे वेटिंग रूम में इंतजार करना होगा. इसके बाद कॉल होस्ट की अनुमति मिलने पर ही वह बातचीत में शामिल हो पाएगा. अगर होस्ट चाहे तो किसी गेस्ट को कॉल से बाहर भी कर सकता है.

iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, ₹3 लाख के फोन में ऐसा क्या है खास?

Advertisement

एक कॉल में जुड़ सकेंगे 32 लोग

WhatsApp के इस फीचर की मदद से एक ग्रुप कॉल में अधिकतम 32 लोगों को जोड़ा जा सकता है. प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए गेस्ट दूसरे लोगों के फोन नंबर नहीं देख पाएंगे. उन्हें मैसेज भेजने या अपनी तरफ से किसी और व्यक्ति को कॉल में जोड़ने की सुविधा भी नहीं मिलेगी.. इसके अलावा, गेस्ट स्क्रीन शेयर कर सकते हैं और थम्स-अप या हार्ट जैसे इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं. जरूरत पड़ने पर Raise Hand फीचर का इस्तेमाल करके अपनी बात रखने का संकेत भी दिया जा सकता है.

WhatsApp Guest Calling फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

Advertisement

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें और Calls टैब पर जाएं. अब ऊपर दिए गए प्लस (+) आइकन पर टैप करें और New Call Link का विकल्प चुनें.इसके बाद तय करें कि आपको वॉयस कॉल करनी है या वीडियो कॉल. जरूरत के हिसाब से कॉल में शामिल होने की अनुमति से जुड़ी सेटिंग भी चुन सकते हैं.  अब लिंक को कॉपी करके WhatsApp या किसी दूसरे ऐप के जरिए उस व्यक्ति को भेज दें, जिसे कॉल में शामिल करना है.लिंक पाने वाला व्यक्ति इसे अपने ब्राउजर में खोलकर अपना नाम दर्ज कर सकता है और होस्ट की अनुमति मिलने के बाद कॉल में जुड़ सकता है.

किसके लिए उपयोगी है यह फीचर?

यह फीचर ऑनलाइन पढ़ाई, ऑफिस मीटिंग और दोस्तों या परिवार के साथ बातचीत के लिए उपयोगी हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए, जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करते या जिनके फोन में इसका अकाउंट नहीं है. अब सिर्फ कॉल में शामिल होने के लिए उन्हें WhatsApp अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.....जब भी किसी भी तरह के बाद ही कर सकते है...

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें