बच्चों और बुजुर्गों के लिए Nokia का खास तोहफा! एक बटन से 5 लोगों को मिलेगा इमरजेंसी अलर्ट, 15 दिन चलेगी बैटरी; जानें धमाकेदार फीचर्स
Nokia 2360 Flip: नोकिया ब्रांड (Nokia brand) के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने अपना नया फीचर फोन Nokia 2360 Flip पेश किया है. यह फोन पुराने जमाने के क्लैमशेल यानी फ्लिप डिजाइन में आता है..
Follow Us:
Nokia 2360 Flip features: मोबाइल की दुनिया में आज भले ही स्मार्टफोन का दबदबा हो, लेकिन फीचर फोन पसंद करने वालों की संख्या भी कम नहीं है....खासकर ऐसे लोग जो फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और जरूरी कामों के लिए करना चाहते हैं... उनके लिए नोकिया एक नया विकल्प लेकर आया है....नोकिया ब्रांड (Nokia brand) के फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने अपना नया फीचर फोन Nokia 2360 Flip पेश किया है... यह फोन पुराने जमाने के क्लैमशेल यानी फ्लिप डिजाइन में आता है... कंपनी ने इसे खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है.... इसकी सबसे खास बात है कि इसमें रिमोट असिस्टेंट सॉफ्टवेयर और अलग से इमरजेंसी बटन जैसे फीचर्स दिए गए हैं...
Nokia 2360 Flip में मिलेंगी दो डिस्प्ले
Nokia 2360 Flip में फ्लिप डिजाइन के साथ दो स्क्रीन दी गई हैं..फोन खोलने पर 2.8 इंच की इनर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 320×240 पिक्सल है..वहीं, फोन के बाहर 1.77 इंच की छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है....इसका रेजोल्यूशन 160×128 पिक्सल है. यानी फोन बंद रहने पर भी यूजर छोटी स्क्रीन पर जरूरी जानकारी देख सकते हैं. यह फोन Nokia के Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.. इसमें 4MB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है..
एआई पर ज्यादा खर्च से मेटा की रेटिंग पर संकट, एसएंडपी ने 'आउटलुक' को किया निगेटिव
2G कनेक्टिविटी के साथ मिलेंगे जरूरी फीचर्स
इस फीचर फोन में 2G कनेक्टिविटी दी गई है. यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और 900/1800MHz बैंड पर काम करता है. मनोरंजन के लिए इसमें FM रेडियो और MP3 प्लेयर भी मिलता है... इसके अलावा फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. फोन का वजन 121 ग्राम है, जबकि इसका साइज 111.85×55.56×18.95mm है.
15 दिनों तक चलेगी बैटरी, तीन रंगों में आएगा फोन
बैटरी की बात करें तो Nokia 2360 Flip में 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है...कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 15 दिनों तक स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है... वहीं, इसमें 27.5 घंटे तक का टॉकटाइम मिलने का दावा किया गया है.. फोन को चारकोल, टील और बर्गन्डी रेड जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा..
कीमत और बिक्री की जानकारी नहीं
यह भी पढ़ें
'फिलहाल HMD ने Nokia 2360 Flip की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है.. ऐसे में ग्राहकों को इसके बाजार में आने का इंतजार करना होगा... हालांकि, आसान डिजाइन, इमरजेंसी फीचर (Emergency Features) और लंबी बैटरी लाइफ के दावे के साथ यह फोन उन लोगों के लिए एक विकल्प बन सकता है, जिन्हें ज्यादा फीचर्स के बजाय एक साधारण और इस्तेमाल में आसान मोबाइल चाहिए......