WhatsApp का नया फीचर हुआ लॉन्च! अब तुरंत चलेगा पता, ग्रुप में किसने किया आपको मेंशन
WhatsApp: WhatsApp के नए फीचर की जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी फिलहाल इस फीचर को कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी कर रही है.
Follow Us:
WhatsApp अपने यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है. इसी कड़ी में कंपनी एक ऐसा नया फीचर लेकर आई है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है, जो कई ग्रुप और कम्युनिटी से जुड़े रहते हैं.. इस फिचर का नाम ‘Mention and Reply’ फिल्टर है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से उन चैट्स को ढूंढ सकेंगे, जहां किस ने उन्हें मेंशन किया है या उनके मैसेज का जवाब दिया है. इससे जरूरी मैसेज खोजने के लिए बार-बार अलग-अलग ग्रुप खोलने की परेशानी भी कम होगी..
क्या है WhatsApp का नया Mention and Reply फिल्टर?
WhatsApp के नए फीचर की जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी फिलहाल इस फीचर को कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी कर रही है. इसे एंड्रॉयड के WhatsApp Beta वर्जन 2.26.42.12 में देखा गया है.. यह नया फील्टर ऐप के Chat टैब में मिलेगा, जहां पहले से Unread, Favorites और Groups जैसे विकल्प मौजूद हैं. इस फिल्टर पर टैप करते ही यूजर्स को केवल वही चैट दिखाई देंगी, जिनमें उन्हें मेंशन किया गया है या उनके मैसेज का रिप्लाई आया है.. अगर कोई नया मेंशन या रिप्लाई मौजूद नहीं होगा, तो यहां खाली स्क्रीन दिखाई देगी. साथ ही, फिल्टर पर दिखने वाला बैज पेंडिंग मेंशन और रिप्लाई वाली चैट्स की जानकारी देगा.
बड़ी कम्युनिटी में भी नहीं छूटेंगे जरूरी मैसेज
यह फीचर केवल सामान्य ग्रुप चैट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि WhatsApp कम्युनिटी की ग्रुप चैट में भी काम करेगा. अक्सर बड़ी कम्युनिटी में इतने सारे मैसेज आते हैं कि जरूरी बातों पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है... कई बार कोई यूजर हमें मेंशन करता है या हमारे सवाल का जवाब देता है, लेकिन ढेर सारे मैसेज के बीच वह नजर नहीं आता. ऐसे में यह फिल्टर काफी काम आएगा.. यूजर्स एक ह जगह से उन चैट्स तक पहुंच सकेंगे, जहां उन्हें जवाब देना या किसी मैसेज को देखना जरूरी है..
Airtel यूजर्स की मौज! ₹200 के प्लान में अब फ्री YouTube Premium, ऐसे उठाएं फायदा
नोटिफिकेशन से कैसे अलग है यह फीचर?
WhatsApp पर किसी के मेंशन करने या मैसेज का जवाब देने पर नोटिफिकेशन पहले से मिलता है. लेकिन कई बार नोटिफिकेशन हट जाने या ध्यान न देने के कारण जरूरी मैसेज छूट जाता है. नए फिल्टर की खास बात यह है कि ऐप खोलने के बाद भी यूजर्स ऐसी चैट्स को आसानी से खोज सकेंगे. यानी अब हर बार पूरी चैट लिस्ट खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यूजर्स अपनी पसंद से कर सकेंगे बदलाव
यह भी पढ़ें
WhatsApp का यह फिल्टर पूरी तरह ऑप्शनल होगा.. कंपनी इसे उपलब्ध होने पर Chat टैब में जोड़ सकती है, लेकिन यूजर्स चाहें तो सेटिंग्स से इसे बंद कर सकते हैं या More सेक्शन में ले जा सकते हैं.. फिलहाल यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जा रहा है..कंपनी ने अभी इसकी सभी यूजर्स के लिए उपलब्धता की तारीख नहीं बताई है. ऐसे में बाकी यूजर्स को इसके व्यापक रोलआउट का इंतजार करना होगा.