जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

WhatsApp ने भर दी फोन की Storage? चैट डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह

WhatsApp Phone Storage: कई बार स्टोरेज कम होने की वजह से WhatsApp चैट का बैकअप भी ठीक से नहीं हो पाता. लेकिन अगर आपके फोन में भी यही परेशानी है, तो हर चैट को डिलीट करने की जरूरत नहीं है.. WhatsApp में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप सिर्फ गैर-जरूरी फाइलों को चुनकर हटा सकते हैं.

WhatsApp ने भर दी फोन की Storage? चैट डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
Image Source: Canva ( Representative Image)
Advertisement

WhatsApp Phone Storage: आजकल WhatsApp सिर्फ मैसेज भेजने के काम नहीं आता. फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, PDF, ऑडियो और कई तरह की फाइलें भी रोजाना WhatsApp पर आती-जाती रहती हैं. खासकर ग्रुप चैट में आने वाली मीडिया फाइलें कब फोन की स्टोरेज भर देती हैं, इसका पता ही नहीं चलता. इसके बाद फोन में Storage is Full का मैसेज दिखाई देने लगता है. इतना ही नहीं, कई बार स्टोरेज कम होने की वजह से WhatsApp चैट का बैकअप भी ठीक से नहीं हो पाता. लेकिन अगर आपके फोन में भी यही परेशानी है, तो हर चैट को डिलीट करने की जरूरत नहीं है.. WhatsApp में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप सिर्फ गैर-जरूरी फाइलों को चुनकर हटा सकते हैं.

WhatsApp का यह फिचर आएगा काम
WhatsApp में Manage Storage नाम का एक काम का टूल दिया गया है. इसकी मदद से आप आसानी से देख सकते हैं कि WhatsApp आपके फोन में कितनी जगह घेर रहा है और कौन-सी फाइलें सबसे ज्यादा स्टोरेज ले रही हैं.. इसे इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp की Settings में जाएं और Storage and Data सेक्शन खोलें. यहां आपको Manage Storage का विकल्प मिल जाएगा..

iPhone Duo जैसा फोल्डेबल फोन, 3 लाख खर्च करने की जरूरत नहीं! Samsung Fold 8 सिर्फ इतने रुपये में
इस फीचर में बड़ी फाइलों को अलग से देखने की सुविधा मिलती है. उदाहरण के लिए, 5MB से बड़ी फाइलें एक जगह दिखाई देती हैं. इसके अलावा ऐसी फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलें भी सामने आती हैं, जिन्हें कई बार फॉरवर्ड किया जा चुका है,. इन्हें देखकर आप आसानी से तय कर सकते हैं कि क्या रखना है और क्या हटाना है.

बिना चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज

Advertisement

सबसे पहले WhatsApp खोलें और Settings में जाकर Storage and Data के अंदर Manage Storage पर जाएं. यहां आपको WhatsApp की स्टोरेज से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी. अब Larger than 5MB वाले सेक्शन को खोलें. यहां बड़ी फाइलों की लिस्ट मिलेगी. जिस फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है, उसे चुनकर डिलीट कर दें. अगर कई फाइलें हटानी हैं, तो Select All का विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसके बाद Forwarded many times सेक्शन जरूर चेक करें. यहां अक्सर ऐसी फाइलें मिल जाती हैं, जो कई बार अलग-अलग ग्रुप और चैट में शेयर की गई होती हैं. अगर इनमें से कोई फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट आपके काम का नहीं है, तो उसे चुनकर हटा सकते हैं.

अगर अभी भी फोन में पर्याप्त जगह नहीं बनी है, तो अपनी ज्यादा मीडिया वाली पर्सनल और ग्रुप चैट्स को चेक करें.वहां से भी बड़ी और गैर-जरूरी फाइलों को हटाया जा सकता है. खास बात यह है कि इससे पूरी चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ती.

आगे से Storage भरने से ऐसे बचें स्टोरेज

यह भी पढ़ें

अगर आप बार-बार WhatsApp की वजह से स्टोरेज की समस्या से परेशान होते हैं, तो Media Auto-Download को बंद करना बेहतर रहेगा. इससे हर फोटो और वीडियो अपने आप फोन में डाउनलोड नहीं होगा.. आप जरूरत पड़ने पर ही जरूरी फाइल डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा, जिन ग्रुप्स में बहुत ज्यादा फोटो और वीडियो आते हैं और जिन्हें आप अक्सर नहीं देखते, वहां Disappearing Messages का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इससे फोन में बेवजह मीडिया जमा होने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें