जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Apple का सबसे बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Fold Ultra से मचेगी टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल

iPhone 18: भारतीय यूजर्स के लिए भी यह इवेंट खास रहने वाला है, क्योंकि लॉन्च के साथ फोन के डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Apple का सबसे बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Fold Ultra से मचेगी टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल
Image Source: iPhone
Advertisement

iPhone 18 Pro: टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple के नए iPhone को लेकर हर साल लोगों के बीच काफी उत्सुकता रहती है. इस बार भी कंपनी के अपकमिंग iPhone को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स और सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक, Apple सितंबर में एक बड़े लॉन्च इवेंट का आयोजन कर सकती है, जिसमें कंपनी अपने नए iPhone 18 Pro सीरीज को पेश कर सकती है. भारतीय यूजर्स के लिए भी यह इवेंट खास रहने वाला है, क्योंकि लॉन्च के साथ फोन के डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, लॉन्च से पहले सामने आई ज्यादातर जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए असली तस्वीर कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी.

iPhone 18 Pro सीरीज में मिल सकते हैं दो मॉडल

रिपोर्ट्स की मानें तो Apple अपनी नई Pro सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन पेश कर सकती है. इनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है. दोनों मॉडल को कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर बाजार में उतार सकती है. कहा जा रहा है कि इनमें पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है.. यानी जो लोग iPhone में ज्यादा पावर, बेहतर फोटोग्राफी और शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए यह सीरीज काफी दिलचस्प हो सकती है.

डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं, लेकिन कैमरे पर हो सकता है फोकस

iPhone 18 Pro के डिजाइन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका लुक मौजूदा iPhone 17 Pro से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा. फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल की पोजिशन भी लगभग पहले जैसी रहने की उम्मीद है. हालांकि, कैमरा सेंसर में बदलाव किए जाने की बात कही जा रही है. इसका मतलब है कि बाहर से फोन देखने पर बड़ा अंतर शायद नजर न आए, लेकिन कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में यूजर्स को नया अनुभव मिल सकता है. Apple आमतौर पर अपने Pro मॉडल में कैमरा को काफी महत्व देती है, इसलिए इस बार भी कैमरा अपग्रेड पर लोगों की खास नजर रहेगी.

अब कीपैड वाले फोन से भी होगा UPI पेमेंट, PhonePe के नए फीचर से 20 करोड़ लोगों को फायदा

छोटी Dynamic Island से मिलेगा ज्यादा स्क्रीन एरिया

डिस्प्ले के मामले में भी iPhone 18 Pro में बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन एक छोटा बदलाव यूजर्स के अनुभव को बेहतर बना सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Dynamic Island का आकार छोटा कर सकती है, अगर ऐसा होता है तो स्क्रीन पर कंटेंट देखने के लिए थोड़ा ज्यादा स्पेस मिल सकता है. वीडियो देखने, फोटो देखने या फोन पर दूसरे काम करने के दौरान यह बदलाव ज्यादा स्क्रीन का एहसास दे सकता है. हालांकि डिस्प्ले के बाकी फीचर्स को लेकर अंतिम जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.

A20 Pro चिपसेट से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
नई iPhone 18 Pro सीरीज में Apple के नए A20 Pro चिपसेट के इस्तेमाल की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोन की स्पीड और पावर एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है। आसान शब्दों में कहें तो फोन ज्यादा तेज काम कर सकता है और बैटरी की खपत को भी बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है. गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और दूसरे भारी काम करने वाले यूजर्स के लिए यह अपग्रेड खास हो सकता है.

पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री?

सबसे ज्यादा चर्चा Apple के संभावित फोल्डेबल iPhone को लेकर है. रिपोर्ट्स में इसे iPhone Fold Ultra नाम दिए जाने की बात कही जा रही है. अगर Apple वाकई अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करती है, तो यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम होगा, Samsung, OnePlus, Xiaomi और Huawei जैसी कंपनियां पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बना चुकी हैं। Apple की एंट्री से इस सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

बुक-स्टाइल डिजाइन और बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले

लीक्स के मुताबिक, iPhone Fold Ultra को बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में पेश किया जा सकता है.  यानी फोन बंद होने पर यह सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल होगा और खोलने पर बड़ी स्क्रीन वाला डिवाइस बन जाएगा. अफवाहों में इसके बाहरी डिस्प्ले का आकार करीब 5.3 से 5.5 इंच और फोन को खोलने के बाद अंदर की स्क्रीन करीब 7.8 इंच होने की बात कही जा रही है. दोनों डिस्प्ले में 120Hz ProMotion सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है.

कुल मिलाकर Apple के अगले iPhone को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. iPhone 18 Pro सीरीज में जहां परफॉर्मेंस और कैमरा को लेकर बड़े अपग्रेड की चर्चा है, वहीं संभावित Fold Ultra कंपनी के लिए बिल्कुल नया और बड़ा कदम हो सकता है. अब सबसे ज्यादा इंतजार इस बात का है कि Apple इन चर्चाओं में से किन फीचर्स को सच साबित करती है और अपने नए डिवाइस को आखिर किस कीमत और फीचर्स के साथ बाजार में उतारती है.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें