जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब Uber से बुक होगी ट्रेन की टिकट! PNR Status भी होगा चेक, जानें पूरा तरीका

Uber Train Ticket: टिकट बुक करने के साथ-साथ यात्री Uber ऐप के अंदर ही अपना PNR Status भी चेक कर सकते हैं. यानी कैब से लेकर ट्रेन टिकट तक, सफर से जुड़ी कई जरूरी चीजें एक ही ऐप में मिल सकती हैं.

अब Uber से बुक होगी ट्रेन की टिकट! PNR Status भी होगा चेक, जानें पूरा तरीका
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Uber Train Ticket: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए यह खबर काफी काम की हो सकती है. अब ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको अलग-अलग ऐप्स के बीच बार-बार जाने की जरूरत कम हो सकती है. Uber ने अपने ऐप में ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की है. कंपनी ने यह सर्विस ixigo के साथ पार्टनरशिप में शुरू की है. खास बात यह है कि टिकट बुक करने के साथ-साथ यात्री Uber ऐप के अंदर ही अपना PNR Status भी चेक कर सकते हैं. यानी कैब से लेकर ट्रेन टिकट तक, सफर से जुड़ी कई जरूरी चीजें एक ही ऐप में मिल सकती हैं.

Uber App से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?

ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Uber App खोलें और होम स्क्रीन पर जाएं. यहां आपको ‘Bus & Train’ का विकल्प दिखाई देगा. इस पर टैप करने के बाद ‘Train Tickets’ का ऑप्शन चुनें. इसके बाद आपको अपनी यात्रा की जानकारी भरनी होगी. इसमें Origin यानी जहां से ट्रेन पकड़नी है, Destination यानी जहां जाना है और Travel Date शामिल है. जानकारी भरने के बाद Search पर टैप करें.

अब आपके सामने उस रूट पर उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी. अपनी सुविधा के हिसाब से ट्रेन और उपलब्ध क्लास चुनें. इसके बाद यात्रियों की जरूरी जानकारी भरें और ऐप में दिए गए पेमेंट ऑप्शन से भुगतान पूरा करें. बुकिंग पूरी होने के बाद टिकट की डिटेल Uber App में देखी जा सकेगी.

'KYC' के नाम पर कंगाल कर रहे ठग! RBI का अलर्ट, भूलकर भी न करें ये गलती

Advertisement

टिकट के साथ PNR Status भी चेक करें

Uber की यह सुविधा सिर्फ टिकट बुक करने तक सीमित नहीं है. यात्री बुक किए गए टिकट का PNR Status भी चेक कर सकते हैं. ऐसे में टिकट बुक करने के बाद PNR देखने के लिए अलग ऐप या वेबसाइट खोलने की जरूरत कम हो सकती है. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकती है जो अपनी पूरी यात्रा की जानकारी एक ही जगह रखना पसंद करते हैं.

स्टेशन जाने के लिए भी Uber से बुक करें कैब

Advertisement

इस सुविधा की एक और खास बात यह है कि ट्रेन टिकट बुक करने के बाद स्टेशन तक पहुंचने के लिए आप उसी Uber App से Ride भी बुक कर सकते हैं. इसी तरह ट्रेन से उतरने के बाद आगे की यात्रा के लिए भी Uber कैब ली जा सकती है. यानी टिकट बुकिंग से लेकर स्टेशन आने-जाने तक का सफर एक ही ऐप के जरिए मैनेज करने की कोशिश की गई है,

पहली बार टिकट बुक करने वालों के लिए ऑफर

यह भी पढ़ें

Uber के आधिकारिक ट्रेन सर्विस पेज के मुताबिक, फिलहाल ट्रेन टिकट बुकिंग पर Service Fee पर 100% ऑफर दिया जा रहा है. पहली बार ट्रेन टिकट बुक करने वाले यूजर्स को Uber Credits में 10% तक और मौजूदा यूजर्स को 5% तक Credits मिलने का उल्लेख है. हालांकि ऑफर की शर्तें बदल सकती हैं, इसलिए टिकट बुक करने से पहले ऐप पर दिखाई गई Terms and Conditions जरूर देख लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें