जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'KYC' के नाम पर कंगाल कर रहे ठग! RBI का अलर्ट, भूलकर भी न करें ये गलती

KYC Scam: RBI ने साफ कहा है कि अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है जिसमें KYC अपडेट नही करने पर अकाउंट बंद होने की बात कही गई हो..तो तुरंत घबराने की जरूरत नहीं है.

'KYC' के नाम पर कंगाल कर रहे ठग! RBI का अलर्ट, भूलकर भी न करें ये गलती
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

RBI Alert: आजकल साइबर ठग लोगों के पैसे चुराने के लिए रोज नए तरीके अपना रहे हैं. अब KYC अपडेट के नाम पर होने वाला एक ऐसा ही स्कैम तेजी से लोगों को निशाना बना रहा है. ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन या मैसेज करते हैं और कहते हैं कि अगर तुरंत KYC अपडेट नहीं किया गया तो बैंक अकाउंट बंद या ब्लॉक हो जाएगा. डर के कारण कई लोग बिना जांच किए उनके भेजे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और यहीं से ठगी का खेल शुरू हो जाता है. इसी तरह के मामलों को देखते हुए RBI ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

‘अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा’ वाला मैसेज मिले तो घबराएं नही

RBI ने साफ कहा है कि अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है जिसमें KYC अपडेट नही करने पर अकाउंट बंद होने की बात कही गई हो..तो तुरंत घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे मैसेज का मकसद अक्सर लोगो में डर पैदा करना और उन्हें जल्दबाजी में गलत कदम उठाने के लिए मजबूर करना होता है. ठग चाहते हैं कि आप बिना सोचे उनके दिए लिंक पर क्लिक करें या उनसे फोन पर अपनी बैंकिग जानकारी शेयर कर दें. RBI ने लोगों को इस तरह के मामलों में ‘रुकें, सोचें और कदम उठाएं’ का आसान नियम अपनाने की सलाह दी है. यानी किसी अनजान मैसेज या कॉल पर तुरंत भरोसा न करें और जल्दबाजी में कोई कार्रवाई न करें.

Gen-Z से सीधे कनेक्ट होगी मोदी सरकार! हर दिन यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे एक केंद्रीय मंत्री

बैंक KYC के लिए ऐसे लिंक नहीं भेजते

Advertisement

RBI के मुताबिक, बैंक और NBFC आम तौर पर KYC अपडेट कराने के नाम पर ग्राहकों को संदिग्ध लिंक भेजकर जानकारी भरने के लिए नहीं कहते. इसलिए अगर कोई मैसेज आपको अकाउंट ब्लॉक होने का डर दिखाकर किसी लिंक पर क्लिक करने को कहता है, तो इसे खतरे की घंटी समझें. सबसे जरूरी बात यह है कि OTP, PIN, पासवर्ड, कार्ड डिटेल या बैंकिंग से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करे. अगर आपको लगता है कि सच में KYC अपडेट की जरूरत है, तो खुद बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या कस्टमर केयर के जरिए जानकारी लें.

APK डाउनलोड करवाकर भी हो रही ठगी

KYC के नाम पर होने वाली ठगी सिर्फ लिंक तक सीमित नहीं है. कुछ मामलों में ठग लोगों को बैंकिंग ऐप जैसी दिखने वाली APK फाइल डाउनलोड करने के लिए भी कहते हैं. ऐसी खतरनाक ऐप आपके फोन से संवेदनशील जानकारी चुरा सकती है और कुछ मामलों में OTP तक को इंटरसेप्ट करने का खतरा रहता है.
नोएडा में सामने आए एक मामले में भी कथित ठगों ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर लोगों से KYC और रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर संपर्क किया था. वहीं गुरुग्राम में एक व्यक्ति को कथित तौर पर KYC अधूरा होने का झांसा देकर लिंक भेजा गया, जिसके बाद उसके खाते से 1.28 लाख रुपये निकल गए.

एक गलती पड़ सकती है भारी

इसलिए अगली बार अगर आपके फोन पर KYC अपडट से जुड़ा कोई मैसेज आए, तो डरकर तुरंत लिंक पर क्लिक न करें. रुकें, सोचें और फिर कदम उठाएं. याद रखें, अनजान लिंक का मतलब अनजान जोखिम भी हो सकता है. थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को साइबर ठगों से बचा सकती है.

Advertisement

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें