जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Gen-Z से सीधे कनेक्ट होगी मोदी सरकार! हर दिन यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे एक केंद्रीय मंत्री

EK Din EK University: इस पहल के तहत हर दिन एक केंद्रीय मंत्री देश की किसी यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे और वहां पढ़ने वाले छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे. इसका मकसद केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी देना नहीं होगा, बल्कि युवाओं की सोच, उनकी परेशानियों और देश से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर उनकी राय को करीब से समझना भी होगा.

Author
20 Aug 2026
( Updated: 20 Aug 2026
08:57 AM )
Gen-Z से सीधे कनेक्ट होगी मोदी सरकार! हर दिन यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे एक केंद्रीय मंत्री
Image Source: Narendra Modi/YT)
Advertisement

EK Din EK University: मोदी सरकार अब देश की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z से सीधे जुड़ने की तैयारी मे है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, सरकार जल्द ही ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ नाम से एक बड़ा अभियान शुरू कर सकती है. इस पहल के तहत हर दिन एक केंद्रीय मंत्री देश की किसी यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे और वहां पढ़ने वाले छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे. इसका मकसद केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी देना नहीं होगा, बल्कि युवाओं की सोच, उनकी परेशानियों और देश से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर उनकी राय को करीब से समझना भी होगा.

यूनिवर्सिटी जकर छात्रों से बात करेंगे केंद्रीय मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान में केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी दी जाएगी. मंत्री अपने दौरे के दौरान छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उनकी बात सुनेंगे. युवा रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओ, तकनीक, करियर और देश के भविष्य जैसे मुद्दों पर अपनी राय और सवाल सामने रख सकते है.  साथ ही सरकार की ओर से युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और अवसरों के बारे में भी उन्हें जानकारी दी जाएगी. यानी सरकार और युवाओं के बीच बातचीत को सिर्फ भाषण तक सीमित रखने के बजाय सीधे संवाद का रूप देने की कोशिश होगी.

विजय थलापति ने छात्रों को ‘कॉकरोचों’ से दूर रहने का दिया आदेश, CJP के मुखिया को लगी मिर्ची

दो केंद्रीय मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

Advertisement

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालयों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को दी गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी इस पहल को लेकर चर्चा हुई.
सरकार का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों से जुड़े विरोध-प्रदर्शन भी देखने को मिले है. ऐसे में सीधे कैंपस में जाकर युवाओं से बातचीत करना सरकार के लिए उनकी चिंताओं को समझने और अपनी बात उन तक पहुंचाने का एक अहम माध्यम बन सकता है.

देश में करीब 1300 विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें

UGC के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 1300 विश्वविद्यालय हैं. इनमें 57 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 522 राज्य विश्वविद्यालय शामिल हैं. इसके अलावा देश में निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं. अगर ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ अभियान बड़े स्तर पर लागू होता है, तो आने वाले समय में बड़ी संख्या में छात्रों तक सीधे पहुंच बनाने का मौका सरकार को मिल सकता है. सरकार की यह पहल युवाओं से केवल संवाद करने की कोशिश नहीं, बल्कि उनकी बात सुनने और उनकी उम्मीदों को समझने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें