दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला! मुंबई के 5 बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद
Railways: रेलवे ने अपने मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है. यह प्रतिबंध 5 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा.
Follow Us:
Indian Railway: दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए बड़े कदम उठाए हैं. इसी कड़ी में सेंट्रल रेलवे ने अपने मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है. यह प्रतिबंध 5 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा.. रेलवे प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.
इन 5 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे
सेंट्रल रेलवे ने जिन प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई है, उनमें शामिल हैं:
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
दादर रेलवे स्टेशन
लोकमान्य तिलक टर्मिनस
ठाणे रेलवे स्टेशन
कल्याण रेलवे स्टेशन
हालांकि, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों, बच्चों और महिला यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट जारी किए जाएंगे. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और स्टेशन परिसरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे अधिकारियों का सहयोग करें.
पश्चिम रेलवे ने भी बढ़ाई सुरक्षा, 70 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं कर रहा है. गुजरात में दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर 70 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित की जा रही हैं..इसके साथ ही अहमदाबाद, साबरमती और असरवा स्टेशनों पर कुल 110 अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है.
टोल प्लाजा पर मनमानी की तो होगी शिकायत! NHAI ने शुरू की नई सुविधा, जानें कैसे करें इस्तेमाल
इनमें:
अहमदाबाद स्टेशन पर 55 जवान
साबरमती स्टेशन पर 40 जवान
असरवा स्टेशन पर 15 जवान
इसके अलावा अहमदाबाद स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की एक अतिरिक्त कंपनी भी तैनात की गई है,
यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए तीनों स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं. इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा और निर्धारित समय पर कतारबद्ध होकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था भी की है.
सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी
स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई है.
अहमदाबाद स्टेशन पर 119 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं.
साबरमती स्टेशन पर 121 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं.
इसके अलावा 60 अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है.
सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.
बिहार-UP जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें
रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.
इसी को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. साथ ही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं.
यह भी पढ़ें
रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना तथा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित रखना है.