जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मकान या जमीन की रजिस्ट्री गुम हो गई? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा दोबारा कागज; जानें पूरा प्रोसेस

Registry Paper: आज के समय में कई राज्यों ने जमीन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं. ऐसे में आप अपने राज्य के रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्री की जानकारी खोज सकते हैं.

मकान या जमीन की रजिस्ट्री गुम हो गई? घबराएं नहीं, ऐसे मिलेगा दोबारा कागज; जानें पूरा प्रोसेस
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Registry Paper: जमीन  खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए जिंदगी का बड़ा फैसला होता है. इसे खरीदने के लिए लोग अपनी सालों की कमाई लगा देते हैं और फिर उसकी रजिस्ट्री करवकर कागजात संभालकर रखते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सालों बाद अचानक रजिस्ट्री (Registry) के कागजो की जरूरत पड़ जाती है और वे घर में कहीं मिलते ही नहीं. कभी कागज खो जाते हैं, तो कभी पुराने होने के कारण फट जाते हैं या खराब हो जाते हैं.. ऐसी स्थिति में लोगों को चिंता होने लगती है कि अब रजिस्ट्री की कॉपी कहां से मिलेगी और इसके लिए क्या करना होगा? अच्छी बात यह है कि अगर आपकी जमीन या मकान की रजिस्ट्री पहले से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है, तो उसकी दोबारा कॉपी हासिल की जा सकती है.

जमीन की रजिस्ट्री की कॉपी निकलवाने के लिए क्या करें?

रजिस्ट्री के कागज दोबारा निकलवाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जमीन या मकान से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी जुटानी होगी. जैसे संपत्ति के मालिक का नाम, जमीन किस जिले, तहसील या गांव में है और उसकी रजिस्ट्री किस साल हुई थी. 

अगर आपके पास रजिस्ट्री नंबर (Registry Number) या दस्तावेज नंबर भी है, तो रिकॉर्ड खोजने में आसानी होगी. हालांकि, रजिस्ट्री नंबर उपलब्ध नहीं होने पर भी आप संबंधित कार्यालय से दूसरे विवरणों के आधार पर रिकॉर्ड खोजने की प्रक्रिया के बारे में पूछ सकते हैं.

घर बैठे ऑनलाइन कैसे मिलेगी रजिस्ट्री की कापी?

Advertisement

आज के समय में कई राज्यों ने जमीन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं. ऐसे में आप अपने राज्य के रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्री की जानकारी खोज सकते हैं. कुछ राज्यों में प्रमाणित कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी मिलती है. इसके लिए वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी भरनी होती है और जहां जरूरी हो, वहां निर्धारित फीस जमा करनी पड़ती है. आवेदन स्वीकार होने के बाद राज्य के नियमों के अनुसार कॉपी ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है या संबंधित कार्यालय से प्राप्त करनी पड़ सकती है..

अलग-अलग राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

अगर आप अपनी जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी ऑनलाइन खोजना चाहते हैं, तो संबंधित राज्य के पोर्टल पर जा सकते हैं. हरियाणा के लिए jamabandi.nic.in, उत्तर प्रदेश के लिए igrsup.gov.in, बिहार के लिए nibandhan.bihar.gov.in, दिल्ली के लिए ngdrs.delhi.gov.in और राजस्थान के लिए epanjiyan.rajasthan.gov.in वेबसाइट उपलब्ध हैं. ध्यान रखें कि हर वेबसाइट पर सुविधाएं अलग हो सकती हैं. कहीं रिकॉर्ड देखने की सुविधा मिलती है, तो कहीं प्रमाणित कॉपी के लिए अलग से आवेदन करना पड़ सकता है.

Advertisement

नाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू, पुलिस ने क्यों दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस? परिवार का बयान होगा दर्ज

ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं मिले तो क्या करें?

अगर आपकी जमीन की रजिस्ट्री बहुत पुरानी है और ऑनलाइन उसका रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं ह.  ऐसी स्थिति में उस इलाके के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपर्क करें, जहां जमीन या मकान की रजिस्ट्री कराई गई थी. वहां उपलब्ध जानकारी के आधार पर रजिस्ट्री की प्रमाणित कॉपी के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए फीस और जरूरी दस्तावेज राज्य के नियमों के अनुसार मांगे जा सकते हैं.

Advertisement

रजिस्ट्री और जमाबंदी में क्या अंतर है?

यह भी पढ़ें

रजिस्ट्री और जमाबंदी दोनों जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है. रजिस्ट्री में जमीन या मकान की खरीद-बिक्री का कानूनी रिकॉर्ड दर्ज होता है, वहींजबकि जमाबंदी में जमीन और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज मालिकों से जुड़ी जानकारी मिलती है. इसलिए सिर्फ जमाबंदी देखकर रजिस्ट्री की जरूरत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आप जमीन खरीद रहे हैं या किसी कानूनी विवाद के लिए दस्तावेज जुटा रहे हैं, तो रजिस्ट्री की कॉपी के साथ अन्य जरूरी रिकॉर्ड की भी जांच जरूर करें. इससे आगे चलकर होने वाली परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है,

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें