Agniveer Recruitment: अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! बिना परीक्षा मिल रही सरकारी नौकरी, 250 जवानों को जारी हुए जॉइनिंग लेटर
Agniveer Recruitment: जवानों को उनकी सैन्य ट्रेनिंग और अनुभव को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षा से छूट दी गई है.यानी की उन्हें दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ी और सीधे नियुक्ति पत्र जारी किए गए.
Follow Us:
Agniveer Recruitment: महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.भारतीय नौसेना में चार साल तक अपनी सेवाएं दे चुके 250 से अधिक अग्निवीरों को राज्य के तटीय पुलिस बल में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर में इसकी जानकारी दी..., खास बात यह है कि इन जवानों को उनकी सैन्य ट्रेनिंग और अनुभव को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षा से छूट दी गई है....यानी की उन्हें दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ी और सीधे नियुक्ति पत्र जारी किए गए. सरकार के इस कदम से जहां पूर्व अग्निवीरों को रोजगार का अवसर मिला है, वहीं राज्य की समुद्री सुरक्षा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.
नौसेना के जवान संभालेंगे तटीय सुरक्षा की जिम्मेदारी
महाराष्ट्र में भर्ती किए गए पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच में भारतीय नौसेना के जवान शामिल हैं.. इनकी तैनाती से राज्य के तटीय इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. समुद्री सीमा की निगरानी करना एक चुनौतीपूर्ण काम है, जिसके लिए विशेष ट्रेनिंग और अनुशासन की जरूरत होती है... नौसेना में काम कर चुके जवानों के पास इस तरह का अनुभव पहले से मौजूद है.... मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मानना है कि इन जवानों की क्षमताओं और सैन्य अनुभव का फायदा पुलिस बल को मिलेगा. इससे तटीय सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में मदद मिल सकती है.
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! सरकार ने किया दिवाली बोनस का ऐलान, जानें किसे मिलेगा फायदा
महाराष्ट्र सरकार ने 'शॉर्ट सर्विस कमीशन' पूरा कर चुके 'अग्निवीरों' की नौसेना की पहली बैच को तटीय सुरक्षा बल में भर्ती किया है। ( नागपुर | 23-10-2026) #Maharashtra #Nagpur #Agniveer https://t.co/cOfKOjKBst
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 23, 2026
भर्ती परीक्षा के बिना सीधे मिली नियुक्ति
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि इन पूर्व अग्निवीरों को पुलिस बल में शामिल करने के लिए सरकार को भर्ती से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव करना पड़ा. इसके बाद उनकी सीधी भर्ती का रास्ता साफ हुआ. सरकार का तर्क है कि अग्निवीर पहले ही सशस्त्र बलों में चयन के लिए कठिन प्रक्रिया से गुजर चुके होते हैं और उन्हें गहन सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाता है. ऐसे में उन्हें दोबारा उसी तरह की भर्ती परीक्षा से गुजरने की जरूरत नहीं समझी गई. इसी आधार पर पात्र जवानों को सीधे नियुक्ति पत्र दिए गए.
दूसरे पूर्व अग्निवीरों के लिए भी खुल सकता है रास्ता
महाराष्ट्र सरकार पहले भी यह घोषणा कर चुकी है कि सशस्त्र बलों में चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को राज्य पुलिस और दूसरे सरकारी सुरक्षा बलों में अवसर दिया जाएगा... इस फैसले से उन युवाओं को भी उम्मीद मिल सकती है, जो सेना में अपनी सेवा पूरी करने के बाद नया करियर शुरू करना चाहते हैं. हालांकि, अलग-अलग पदों पर भर्ती की पात्रता और प्रक्रिया संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार तय होगी.
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र सरकार का यह कदम पूर्व अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का इस्तेमाल नागरिक सुरक्षा में करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे प्रशिक्षित जवानों को रोजगार का अवसर मिलेगा और राज्य की तटीय सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है....