जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1 नवंबर से शुरू होगी International Digi Yatra

International Digi Yatra: अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर बार-बार टिकट और पहचान से जुड़े दस्तावेज दिखाने की परेशानी कम हो सकती है. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए Digi Yatra की ट्रायल सुविधा शुरू की गई है.

विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1 नवंबर से शुरू होगी International Digi Yatra
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

International Digi Yatra: अगर आप विदेश घूमने, पढ़ाई करने या काम के सिलसिले में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है...अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर बार-बार टिकट और पहचान से जुड़े दस्तावेज दिखाने की परेशानी कम हो सकती है. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए Digi Yatra की ट्रायल सुविधा शुरू की गई है..... दी गई जानकारी के मुताबिक, इसे 1 नवंबर 2026 से Digi Yatra ऐप पर नियमित रूप से उपलब्ध कराने की तैयारी है. इस सुविधा में फेस रिकग्निशन और डिजिटल ट्रैवल क्रेडेंशियल की मदद से एयरपोर्ट के कुछ चेकपॉइंट पर पहचान की प्रक्रिया आसान हो सकती है...

क्या है International Digi Yatra?

Digi Yatra एक डिजिटल सुविधा है, जिसमें यात्री की पहचान उसके चेहरे की मदद से की जाती है. इसका उद्देश्य एयरपोर्ट पर प्रवेश और सुरक्षा जांच से जुड़े कुछ चरणों को आसान बनाना है.....अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए इस प्रक्रिया में ई-पासपोर्ट की चिप को ऐप के जरिए वेरिफाई करना होगा....इसके बाद फोटो की पुष्टि करके डिजिटल ट्रैवल क्रेडेंशियल तैयार किया जा सकता है. इससे उन यात्रियों को सुविधा मिल सकती है, जिन्हें यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर पहचान से जुड़े दस्तावेज दिखाने पड़ते हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि Digi Yatra का इस्तेमाल करने से पासपोर्ट और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की जरूरत खत्म नहीं होगी. विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन की जांच और अन्य अनिवार्य प्रक्रियाएं पहले की तरह पूरी करनी होंगी...

Indian Railway: ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड सख्त

किन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में शुरू हुआ ट्रायल?

फिलहाल बेंगलुरु एयरपोर्ट से कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इस सुविधा का परीक्षण किया जा रहा है। इनमें एयर इंडिया और इंडिगो की ये फ्लाइट्स शामिल हैं:
एयर इंडिया AI 133: बेंगलुरु से लंदन
इंडिगो 6E 1127: बेंगलुरु से माले
इंडिगो 6E 1037: बेंगलुरु से कुआलालंपुर
शुरुआत में यह सुविधा सीमित उड़ानों पर उपलब्ध होगी... इसलिए टिकट बुक करने से पहले अपनी फ्लाइट के लिए इसकी उपलब्धता जरूर जांच लें...

1 नवंबर से कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे Digi Yatra?

Advertisement

अगर आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले Digi Yatra ऐप पर जाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए इसकी उपलब्धता और पात्रता जांचें...इसके बाद अपने ई-पासपोर्ट की चिप को ऐप के जरिए वेरिफाई करें और फोटो से जुड़ी पहचान की प्रक्रिया पूरी करें. सत्यापन सफल होने पर आपका डिजिटल ट्रैवल क्रेडेंशियल तैयार किया जा सकता है. इसके बाद आप उन एयरपोर्ट चेकपॉइंट पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी...

क्या पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी?

ऐसा नहीं है कि Digi Yatra इस्तेमाल करने के बाद आपको पासपोर्ट या अन्य जरूरी दस्तावेज रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अंतरराष्ट्रीय यात्रा में इमिग्रेशन जांच, पासपोर्ट वेरिफिकेशन और अन्य अनिवार्य नियम लागू रहेंगे. Digi Yatra का मकसद एयरपोर्ट की कुछ प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाना है, न कि जरूरी जांच को खत्म करना.,...
यह सुविधा विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर होने वाली कुछ परेशानियां कम कर सकती है. हालांकि, इसका फायदा तभी मिलेगा जब आपकी फ्लाइट और संबंधित एयरपोर्ट पर यह सुविधा उपलब्ध होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें