जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिवाली पर ट्रेन टिकट बुक करने वालों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली-NCR के इन काउंटरों पर लगेगा ताला

Railway Ticket Counter: उत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुछ रिजर्वेशन काउंटर पूरे दिन बंद रहेंगे, जबकि कई जगहों पर यात्रियों को सीमित समय के लिए ही टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी.

दिवाली पर ट्रेन टिकट बुक करने वालों के लिए जरूरी खबर, दिल्ली-NCR के इन काउंटरों पर लगेगा ताला
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Railway Ticket Counter: दिवाली के त्योहार के दौरान अगर आप ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर दिल्ली-NCR के कई रेलव स्टेशनों और रिजर्वेशन कार्यालय में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) की सेवाएं प्रभावित रहेंगी.. उत्तर रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुछ रिजर्वेशन काउंटर पूरे दिन बंद रहेंगे, जबकि कई जगहों पर यात्रियों को सीमित समय के लिए ही टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी...ऐसे में अगर आप त्योहार के दौरान घर जाने या कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि टिकट बुक करने के लिए आखिरी समय का इंतजार न करें, रेलवे काउंटर पर जाने से पहले उसके खुलने और बंद होने का समय जरूर पता कर लें, ताकि आपको बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े.

इन जगहों पर मिलेगी आंशिक रिजर्वेशन सुविधा

उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, 8 नवंबर को IRCA बिल्डिंग, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन के रिजर्वेशन कार्यालयों में शाम की शिफ्ट के दौरान शाम 6 बजे तक आंशिक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी... वहीं, सरोजिनी नगर, कीर्ति नगर, शकूर बस्ती, दिल्ली शाहदरा, गाजियाबाद, कड़कड़डूमा, ओखला, नोएडा, तुगलकाबाद, सब्जी मंडी, आदर्श नगर, लाजपत नगर, रोहिणी, AIIMS और इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो के काउंटर शाम 2 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगे. हालांकि, इन कार्यालयों में सुबह की शिफ्ट सामान्य रूप से चलती रहेगी.

टोल प्लाजा के पास रहते हैं? अब सालभर के लिए मिलेगा सस्ता पास, जानें नए नियम

Advertisement

इन रिजर्वेशन काउंटरों पर पूरे दिन नहीं होगा काम

कुछ जगहों पर यात्रियों को 8 नवंबर को रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा बिल्कुल नहीं मिलेगी. इनमें संसद भवन, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रेलवे बोर्ड, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के PRS काउंटर शामिल हैं.... इसलिए यात्रियों के लिए जरूरी है कि वे अपनी टिकट बुकिंग की योजना पहले से बना लें और किसी भी तरह की उलझन से बचने के लिए संबंधित काउंटर की जानकारी जरूर जांच लें.

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 6,200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी खास तैयारी की है. उत्तर रेलवे इस साल 6,200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन फेरे चलाने की योजना बना रहा है....पिछले साल यह संख्या 4,666 थी. इस बार 42 नई नियमित ट्रेनों के जरिए करीब 2,600 फेरे संचालित किए जाएंगे, जबकि 3,600 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.

Advertisement

इन ट्रेनों में दिल्ली-पटना वंदे भारत, शकूर बस्ती-दरभंगा, माता वैष्णो देवी-वाराणसी, चंडीगढ़-पटना, आनंद विहार-पाटलिपुत्र, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-दानापुर और दिल्ली-कामाख्या जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं...इसके अलावा रेलवे भीड़ को संभालने के लिए होल्डिंग एरिया, आने-जाने के लिए अलग गेट और ज्यादा ATVM मशीनों जैसी सुविधाओं पर भी काम कर रहा है. यात्रियों को सलाह है कि वे सफर से पहले टिकट और ट्रेन से जुड़ी जानकारी जांच लें, ताकि दिवाली का सफर आरामदायक और परेशानी से मुक्त रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें