जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Indian Railway: ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड सख्त

Railway: रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को साफ निर्देश दिए हैं कि इस नियम का पालन हर हाल में कराया जाए.. इसके पीछे मुख्य वजह ट्रेन में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने की एक घटना बताई जा रही है.

Indian Railway: ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड सख्त
Image Source: Pexels
Advertisement

Railway Rules: ट्रेन में सफर करते समय मोबाइल की बैटरी खत्म न हो, इसके लिए ज्यादातर यात्री चार्जिंग पॉइंट का इस्तेमाल करते हैं.. लेकिन अब यात्रियों को रात के समय मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हो सकती है...भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है.... रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को साफ निर्देश दिए हैं कि इस नियम का पालन हर हाल में कराया जाए.. इसके पीछे मुख्य वजह ट्रेन में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने की एक घटना बताई जा रही है.

पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे हुआ सख्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग के दौरान फट गया था. घटना के समय रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच का निर्धारित समय था, जब ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट बंद रखे जाने चाहिए थे. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. पावर बैंक फटने के बाद उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लिया और सभी जोनल रेलवे को पुराने नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए.

कर्मचारियों की होगी ट्रेनिंग, अधिकारी करेंगे जांच

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके लिए संबंधित रेलवे कर्मचारियों को नियमों की जानकारी देने के साथ जरूरत पड़ने पर उनकी काउंसलिंग और ट्रेनिंग भी कराई जाएगी. रेलवे का मकसद है कि कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और तय समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद करना सुनिश्चित करें. इसके अलावा अधिकारियों और सुपरवाइजरों को ट्रेनों में औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यह जांच की जा सके कि नियमों का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं.

Advertisement

आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' की दस्तक, ओडिशा में भी खतरा! प्रशासन अलर्ट, बचाव टीमें तैनात

साल 2014 में भी जारी हुए थे ऐसे निर्देश

आपको बता दें कि ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का नीयम नया नहीं है. रेलवे बोर्ड ने 19 जून 2014 को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए थे. हालांकि, हालिया घटना नेएक बार फिर इस नियम के पालन की जरूरत को सामने ला दिया है.. रेलवे बोर्ड ने अब सभी जोनल रेलवे को निगरानी मजबूत करने और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया है....

 ट्रेन मे रात के समय मोबाइल चार्ज कर ने के बजाय सफर शुरू करने से पहले फोन और पावर बैंक को चार्ज रखना बेहतर होगा.. रेलवे का यह कदम यात्रियों को असुविधा देने के लिए नहीं, बल्कि सफर के दौरान आग या किसी दूसरी दुर्घटना के खतरे को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें