स्टेशन पर नाश्ता करने से पहले सावधान! FDA की जांच में सामने आईं गड़बड़ियां, स्टॉल सील
FDA Action: महाराष्ट्र FDA ने वेस्टर्न रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट के साथ मिलकर रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल की जांच की. इस दौरान साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने वाले 22 स्टॉल बंद कर दिए गए.
Follow Us:
Railway Station: रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान भूख लगने पर अक्सर लोग जल्दबाजी में किसी भी स्टॉल से खाना या नाश्ता खरीद लेते हैं. लेकिन अब मुंबई में ऐसे फूड स्टॉल चलाने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गई है. महाराष्ट्र FDA ने वेस्टर्न रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट के साथ मिलकर रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल की जांच की. इस दौरान साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने वाले 22 स्टॉल बंद कर दिए गए.
क्यों हुई इतनी बड़ी कार्रवाई?
वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, जनवरी से जुलाई 2026 के बीच उसके नेटवर्क पर खाने-पीने से जुड़े स्टॉल की 1,523 रूटीन जांच की गई. इन जांचों में यह देखा गया कि स्टॉल पर खाना किस तरह रखा जा रहा है, साफ-सफाई का कितना ध्यान रखा जा रहा है और खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन हो रहा है या नहीं. जांच के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान अलग-अलग मामलों में कुल 1.14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. अधिकारियों की कोशिश है कि यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर साफ और सुरक्षित खाना मिल सके.
इन स्टेशनों पर बंद हुए फूड स्टॉल
कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर बांद्रा रेलव स्टेशन पर देखने को मिला. यहां एक साथ 11 फूड स्टॉल बंद कर दिए गए. इसके अलावा ग्रांट रोड, लोअर परेल, चर्नी रोड और मरीन लाइन्स स्टेशनों पर भी नियमों का पालन नहीं करने वाले स्टॉल पर कार्रवाई हुई. ऐसे में इन स्टेशनों से रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर खास है.अगर आप भी सफर के दौरान स्टेशन से खाना खरीदते हैं, तो स्टॉल की साफ-सफाई और खाने की स्थिति पर एक नजर जरूर डालें.
'KYC' के नाम पर कंगाल कर रहे ठग! RBI का अलर्ट, भूलकर भी न करें ये गलती
होटल और खाने की दूसरी जगहों पर भी कार्रवाई
FDA ने केवल रेलवे स्टॉल पर ही कार्रवाई नहीं की. बांद्रा, दहिसर, खार, विले पार्ले, मरोल और चेंबूर में मौजूद छह होटल, क्लब और दूसरी खाने-पीने की जगहों पर भी सख्ती की गई. इन जगहों पर कथित तौर पर मिलावटी पनीर, एक्सपायर्ड सामान, कीड़े-मकोड़े और गंदगी जैसी कमियां मिलीं, जिसके बाद इनके लाइसेंस निलंबित किए गए.
यात्रियों को भी रखना होगा ध्यान
यह भी पढ़ें
स्टेशन पर जल्दबाजी में खाना खरीदना आम बात है, लेकिन अपनी सेहत के लिए थोड़ी सावधानी जरूरी है. खाना खुला रखा है या नहीं, स्टॉल साफ है या नहीं और सामान तजा दिख रहा है या नहीं, इन बातों पर ध्यान देना चाहिए. FDA और वेस्टर्न रेलवे की इस कार्रवाई का मकसद यात्रियों को सुरक्षित और साफ खाना उपलब्ध कराना है. साथ ही यह उन दुकानदारों के लिए भी साफ संदेश है कि खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है.