नया FASTag लेने की जरूरत नहीं! OneTag से ऐसे बदलें बैंक, जानें आसान तरीका
FASTag New Rules: NHAI ने OneTag नाम की नई FASTag पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू की है. इसे कुछ हद तक मोबाइल नंबर पोर्ट करने जैसा समझ सकते हैं.यानी FASTag वही रहेगा, लेकिन उससे जुड़ा बैंक बदला जा सकेगा..
Follow Us:
FASTag New Rules: अगर आप FASTag का बैंक बदलना चाहते हैं तो अब आपको नया FASTag खरीदने और कार की विंडस्क्रीन से पुराना टैग हटाने की जरूरत नहीं होगी.. NHAI ने OneTag नाम की नई FASTag पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू की है. इसे कुछ हद तक मोबाइल नंबर पोर्ट करने जैसा समझ सकते हैं.यानी FASTag वही रहेगा, लेकिन उससे जुड़ा बैंक बदला जा सकेगा..
OneTag से कैसे बदलेगा FASTag का बैंक?
OneTag की मदद से वाहन मालिक अपने मौजूदा FASTag को लगाए रखते हुए उससे जुड़े बैंक या FASTag जारी करने वाले संस्थान को बदल सकता है. इसके लिए सबसे पहले Rajmargyatra ऐप में लॉग इन (Log in) करना होगा. इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर यह देखना होगा कि आपका FASTag पोर्टेबिलिटी के लिए योग्य है या नहीं.
अगर आपका वाहन पात्र है, तो मौजूदा FASTag बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड भेजेगा. इसके बाद आपको नया FASTag जारी करने वाला बैंक चुनना होगा. नए बैंक की ओर से जरूरी KYC और वॉलेट से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद FASTag पोर्ट हो जाएगा.
पुराना FASTag ही चलता रहेगा
इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यही है कि बैंक बदलने के बाद FASTag ID नहीं बदलेगी. ..यानी कार की विंडस्क्रीन पर लगा पुराना FASTag स्टिकर वहीं लगा रहेगा. आपको उसे निकालकर नया टैग लगान की परेशानी नहीं होगी. फर्क सिर्फ इतना होगा कि आगे से टोल का भुगतान नए बैंक से जुड़े FASTag वॉलेट के जरिए किया जाएगा.
दोबारा पोर्ट करने के लिए 6 महीने का इंतजार
अगर आपने एक बार FASTag को दूसरे बैंक में पोर्ट कर लिया है और फिर से बैंक बदलना चाहते हैं, तो तुरंत ऐसा नहीं कर पाएंगे. पोर्टेबिलिटी पूरी होने के बाद 6 महीने का कूलिंग पीरियड रहेगा..इस दौरान FASTag को किसी और बैंक में पोर्ट नहीं किया जा सकेगा..
पोर्टिंग के बाद पुराना बैंक मौजूदा FASTag वॉलेट बंद करेगा और उसमें बची रकम को रिफंड करेगा, 6 महीने पूरे होने के बाद ही दोबारा पोर्टेबिलिटी की जा सकेगी.
अभी कुछ बैंकों में ही सुविधा
यह भी पढ़ें
फिलहाल OneTag की सुविधा सभी FASTag बैंकों के लिए उपलब्ध नहीं है. Rajmargyatra ऐप के अनुसार, चुनिंदा बैंकों के FASTag के लिए यह सुविधा उपलब्ध है.. इनमें SBI, Airtel Payments Bank, Axis Bank, City Union Bank, Federal Bank, HDFC Bank, IndusInd Bank, Indian Overseas Bank, Karur Vysya Bank और ICICI Bank शामिल हैं.OneTag से FASTag बैंक बदलने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान हो सकती है.अब बैंक बदलने के लिए नया टैग खरीदने और पुराना FASTag हटाने का झंझट नहीं रहेगा.