Salman Khan के सपोर्ट में उतरे TV स्टार्स, Gen Z पर जमकर भड़के! बोले- बुली और बॉडी शेमिंग पर ‘जोरदार तमाचा’
Bollywood: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने इसी मुद्दे पर खुलकर बात की और बॉडी शेमिंग व ऑनलाइन बुलीइंग करने वालों को करारा जवाब दिया.
Follow Us:
Salman Khan: टीवी और बॉलीवुड सितारों का सोशल मीडिया पर ट्रोल होना अब आम बात हो गई है. कभी किसी के लुक्स को लेकर मजाक बनाया जाता है, तो कभी वजन और निजी जिंदगी को लेकर उन्हें निशाना बनाया जाता है. कई स्टार्स ऐसी बातों को नजरअंदाज करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ खुलकर ट्रोलर्स को जवाब देते हैं. हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने इसी मुद्दे पर खुलकर बात की और बॉडी शेमिंग व ऑनलाइन बुलीइंग करने वालों को करारा जवाब दिया.
सलमान ने ट्रोलर्स को दिया दो टूक जवाब
शो के दौरान सलमान खान स्काउट ओपी से सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया, जो सितारों के शरीर और उनकी निजी जिंदगी पर भद्दे कमेंट करते हैं. सलमान ने अपनी टी-शर्ट उतारकर अपने शरीर को दिखाया और बताया कि उम्र के साथ शरीर में बदलाव आना बिल्कुल सामान्य है.उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिनेता का समर्थन किया.
सलमान ने इस दौरान कई उदाहरण भी दिए. उन्होंने कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने अपने भाई सोहेल खान के वजन कम होने और अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री के पैपराजी वीडियो को लेकर भी बात की. सलमान ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी या शरीर को मजाक का विषय बनाना सही नहीं है.
टीवी स्टार्स ने भी किया सलमान का सपोर्ट
सलमान खान की बात का टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने समर्थन किया.. अभिनेता धीरज धूपर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, 'एक ऐसी पीढ़ी जहां मशहूर हस्तियों को राष्ट्रीय टेलीविजन पर आकर लोगों को यह याद दिलाना पड़ता है कि किसी को चिढ़ाना, शरीर का मजाक उड़ाना और किसी की निजी जिंदगी पर हमला करना मनोरंजन नहीं है... सच में, यह दुखद है.' वहीं, कुशाल टंडन ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'ट्रोलर्स को क्या जोरदार तमाचा है, यह 60 (उम्र) के हैं और यह आसान नहीं है... सलाम है, कोई वीएफएक्स (VFX) नहीं बस शुद्ध समर्पण, अनुशासन और निरंतरता..' कश्मीरा शाह ने सलमान को रियल हीरो का टैग दिया.
कश्मीरा शाह ने बताया ‘रियल हीरो’
अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी सलमान खान के अंदाज की तारीफ की और उन्हें ‘रियल हीरो’ बताया. टीवी सितारों का यह समर्थन दिखाता है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के खिलाफ अब कई कलाकार खुलकर आवाज उठा रहे हैं. सलमान खान का संदेश भी साफ था कि सोशल मीडिया पर किसी की जिंदगी, शरीर या निजी मामलों को मजाक बनाने से पहले लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.
