जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली’ से लेकर 'राम अयोध्या आए हैं' तक, ये हैं टॉप दीपावली गाने

अगर आप भी इस दीपावली के अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ म्यूजिक वाली महफिल सजाना चाहते हैं, तो ये गाने आपकी दीपावली को और भी यादगार बना देंगे.

'मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली’ से लेकर 'राम अयोध्या आए हैं' तक,  ये हैं टॉप दीपावली गाने
Image Credits: IANS/X/@uptourismgov
Advertisement

दीपावली के आगमन से पहले बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, घरों में सफाई और सजावट शुरू हो जाती है. घरों में लक्ष्मी पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं, तो वहीं म्यूजिक की दुनिया भी दीपावली के रंग में रंग गई है. हर साल की तरह इस बार भी दीपावली पर पुराने क्लासिक गानों से लेकर नए बॉलीवुड नंबर तक लोगों की प्लेलिस्ट में सेव हो गए हैं. 

अगर आप भी इस दीपावली के अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ म्यूजिक वाली महफिल सजाना चाहते हैं, तो ये गाने आपकी दीपावली को और भी यादगार बना देंगे.

 ये हैं टॉप दीपावली गाने


'आई है दिवाली' – फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' का यह गाना आज भी लोगों की दिलों की धड़कन बना हुआ है. उदित नारायण, अलका याग्निक, कुमार सानु, शान, केतकी दवे और स्नेहा पंत की आवाज में गाए गए इस गीत को हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है. इसके बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे थे. आज भी हर साल दिवाली के त्योहार पर यह गाना हर घर, मोहल्ले और पंडालों में अनिवार्य रूप से बजाया जाता है.

Advertisement

 

'मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली' – फिल्म 'होम डिलीवरी' के इस गाने को गायक वैशाली, सूरज और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है. यह गाना बच्चों पर फिल्माया गया था और अपनी सादगी व एनर्जी के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच दीपावली की प्लेलिस्ट में बहुत पसंद किया जाता है. आज के समय में सोशल मीडिया रील्स, व्हाट्सएप स्टेटस और फैमिली सेलिब्रेशन के ज्यूकबॉक्स में यह गाना अनिवार्य रूप से शामिल होता है.

 

'जलते दिए' – प्रेम रतन धन पायो का यह क्लासिक गाना लड़कियां अपने दीपावली एथनिक लुक और सजने-संवरने वाले वीडियो में खूब इस्तेमाल करती हैं. इस मधुर गीत को किसी एक या दो नहीं, बल्कि चार गायकों ने मिलकर गाया है, जिनमें अन्वेषा, विनीत सिंह, हर्षदीप कौर और शबाब सबरी शामिल हैं.

Advertisement

 

'राम अयोध्या आए हैं' – कैलाश खेर द्वारा गाया गया यह प्रसिद्ध गाना 'राम अयोध्या आए हैं' 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुआ था. हालांकि गाने को जनवरी 2024 में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर इस गीत को बहुत लोकप्रियता मिली थी.

 

यह भी पढ़ें

'आई दिवाली आई कैसे उजाले लाई' - यह गीत हिंदी सिनेमा के सबसे पुराने और सदाबहार दीपावली गीतों में से एक है. वर्ष 1958 में आई फिल्म 'खजांची' का यह गीत आज भी त्योहार के सीजन में लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें