'हमारे धर्म और त्योहारों से दूर रहो', हिंदू विरोधी लॉबी पर बरसे B Praak, कहा- हिंदुओं, जलाओ दीये, फोड़ो पटाखे
पूरा बॉलीवुड, पर्यावरण कार्यकर्ता और लेफ्ट लॉबी पटाखे ना फोड़ने की सलाह देते रहे हैं. ऐसे में B Praak ने इनके दोगलेपन की पोल खोल दी है और कहा कि हमसे, हमारे धर्म से और हमारे त्योहारों से दूर रहो. उन्होंने हिंदुओं से कहा कि खूब पटाखे फोड़ो.
Follow Us:
हर साल दीपावली आती है, पटाखे जलते हैं और शुरू हो जाता है हिंदुओं के त्योहारों, संस्कृति और धर्म के खिलाफ वही पर्यावरण और ईको-फ्रेंडली दीपावली का प्रोपेगेंडा. कोर्ट में याचिकाएं, सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो के जरिए 'पटाखे ना फोड़ें, प्रदूषण रोकें' की अपील की जाने लगती है. यह अलग बात है कि इन्हें हर साल एक्सपोज किया जाता है, इनकी पोल खोली जाती है.
बी प्राक ने हिंदू विरोधी लॉबी की खोली पोल
यह भी अपनी जगह सच है कि ठंड और दीपावली के आने से बहुत पहले से ही AQI बढ़ जाता है, खतरे के निशान को भी पार कर जाता है, ठीक उसी तरह जैसे ये लोग बेशर्मी की सीमा पार कर जाते हैं. इसी हिंदू विरोधी मानसिकता और कैंपेन के खिलाफ दिग्गज सिंगर बी प्राक ने खुलकर बोला है और इन पर तीखा हमला किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर लिखा:"हर हिंदू से... दीये जलाएं. पटाखे फोड़ें. आसमान को रोशन कर दें. यह दिवाली है. हमारा त्योहार. यह कोई बहस का मुद्दा नहीं है. और उन 'ब्रेनवॉश' हो चुके वामपंथियों से, जो अचानक तब पर्यावरण प्रेमी बन जाते हैं जब हिंदू कोई त्योहार मनाते हैं; वही लोग जो साल भर बाकी त्योहारों, दूसरे समुदायों की आतिशबाजी और प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर एकदम चुप रहते हैं: आपका यह चुनिंदा आक्रोश घिनौना है... हमारे जश्न से दूर रहें, हमारे धर्म से दूर रहें. हम आपका पाखंड देख रहे हैं. हम आपका एजेंडा समझ रहे हैं. हम जश्न मनाएंगे. धूमधाम से. पूरी चमक-धमक के साथ. बिना किसी संकोच के, आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं!"
हिंदुओं से बी प्राक ने की बड़ी अपील!
आपको बता दें कि दशकों से पर्यावरण एक्टिविस्टों की ओर से ऐसा दिखाने की कोशिश की जाती रही है कि दिवाली के दौरान पटाखों के कारण ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब हो जाता है. जबकि यही लोग न्यू ईयर, क्रिसमस, दूसरे धर्मों के त्योहारों और एनिमल क्रुएल्टी (पशु क्रूरता) पर चुप्पी साधे रहते हैं. यह अलग बात है कि दीपावली से बहुत पहले से ही हवा खराब होने लगती है और फॉग (FOG) छा जाता है. पराली की समस्या भी अलग है.
हिंदुओं के विरोध और दोगलई की बी प्राक ने खोली पोल!
ऐसे में बी प्राक की इस पोस्ट में ऐसे ही प्रोपेगेंडाधारियों और पर्यावरणविदों की पोल खोली गई है. उनके दोगलेपन और सेलेक्टिव (चुनिंदा) विरोध पर भी तीखा हमला बोला गया है.
ये भी पढ़ें: 'हमें दिवाली मनाना न सिखाएं...'दीया मिर्जा के वीडियो पर BJP का विरोध, BMC ने हटाई पोस्ट
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि ये लोग केवल हिंदू त्योहारों के दौरान ही वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर चिंता जताते हैं, जबकि अन्य समुदायों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पटाखों या साल भर प्रदूषण फैलाने वाले अन्य स्रोतों पर पूरी तरह चुप रहते हैं.