'मुझे अब सिर्फ मां बनना है...', Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के बयान ने चौंकाया, शादी से पहले लिया था बड़ा फैसला
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने 'बिग बॉस-20' में मां बनने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि फिलहाल मातृत्व उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि लोगों की देखभाल करना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है.
Follow Us:
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रहे हैं. शो के दौरान अभिनेत्री ने मां बनने की इच्छा पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जिंदगी के इस पड़ाव मां बनना ही एक ऐसी चीज है, जिसे वह सबसे ऊपर देखती हैं.
मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है
आम्रपाली ने अपनी साथी-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लोगों की देखभाल करने की उनकी आदत अब उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गई है. लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली कहती हैं, 'लोग सोचते हैं कि शो में मैं जैसे रहती हूं और लोगों के साथ व्यवहार करती हूं, वो मेरे गेम का हिस्सा है लेकिन नहीं यार यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा है, बल्कि इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं.'
कंटेस्टेंट्स को बच्चों की तरह करती हैं केयर
अभिनेत्री का कहना है कि लोगों के प्रति उनकी केयर करने वाला नेचर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि वह घर के अन्य सदस्यों जैसे 'यंग डीएससी', 'स्काउट ओपी' और खुद लव गिल के प्रति भी एक मां की तरह सुरक्षात्मक महसूस करती हैं, क्योंकि वे उन्हें अपने बच्चों की तरह देखती हैं.
शादी से पहले मां बनने की इच्छा जता चुकी हैं आम्रपाली
उन्होंने कहा, "मैं दिखावा नहीं कर सकती हूं कि मुझे लोगों की परवाह है. फिर, चाहे वह स्काउट, यंग और तुम कोई भी मेरे साथ होगा मैं उसका ख्याल रखूंगी. ये मेरा असली नेचर बन गया है और मुझे लगता है कि ये मेरी उम्र की वजह से है। मैं सच में अब उम्र के उस पड़ाव पर आ गई हूं, जहां मुझे बच्चे को पालना है.' हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब आम्रपाली ने मां बनने की इच्छा जाहिर की हो, इससे पहले भी शो 'भोजपुरी बवाल' में वह इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं. शो के दौरान उन्होंने अपने घरवालों के सामने कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता शादी नहीं बल्कि मां बनना है और वह बिना शादी किए या बेटी गोद लेकर मां बनने का सपना देख रही हैं. इस बड़े फैसले को लेकर पहले उनके माता-पिता और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) जैसे करीबी लोग हैरान और चिंतित थे लेकिन बाद में परिवार ने उनके इस फैसले का समर्थन किया.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि बिग बॉस के घर में आम्रपाली दुबे के इस बयान ने एक बार फिर उनकी मां बनने की इच्छा को चर्चा में ला दिया है. अभिनेत्री की बातों से साफ है कि फिलहाल उनके लिए मातृत्व जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
(INPUT-IANS)