जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ईद भी मनाऊंगी, दिवाली भी...',करवा चौथ की तस्वीरों पर ट्रोल हुईं शफक नाज; ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, VIDEO

Shafaq Naaz: शफक ने भी चुप रहने के बजाय सोशल मीडिया पर लाइव आकर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा कि वह आगे भी ईद, दिवाली, होली और दूसरे सभी त्योहार मनाती रहेंगी..किसी त्योहार को मनाने से किसी का धर्म नहीं बदल जाता.

'ईद भी मनाऊंगी, दिवाली भी...',करवा चौथ की तस्वीरों पर ट्रोल हुईं शफक नाज; ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, VIDEO
Image Source: Instagram/ Shafaq Naaz
Advertisement

Shafaq Naaz: टीवी एक्ट्रेस शफक नाज एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं.. इस बार वजह उनकी करवा चौथ की तस्वीरें हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया गया...कुछ लोगों ने उनके सिंदूर लगाने और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार त्योहार मनाने पर उनकी मुस्लिम पहचान को लेकर सवाल खड़े कर दिए.. हालांकि, शफक ने भी चुप रहने के बजाय सोशल मीडिया पर लाइव आकर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया...उन्होंने साफ कहा कि वह आगे भी ईद, दिवाली, होली और दूसरे सभी त्योहार मनाती रहेंगी..किसी त्योहार को मनाने से किसी का धर्म नहीं बदल जाता...

करवा चौथ की तस्वीरों पर शुरू हुआ विवाद

दरअसल, शफक नाज ने करवा चौथ के मौके पर अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं...इन तस्वीरों में वह लाल साड़ी पहने, मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और पैरों में महावर लगाए नजर आईं... इसमें वो धर्म से परे बला की खूबसूरत लग रही थीं...उनका पारंपरिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसी बात को लेकर उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया.. इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया, जिसके बाद एक्ट्रेस भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जवाब दिया. चलिए बताते हैं शफक नाज ने क्या कहा.

'सिंदूर लगाने से कैसे बदल जाता है धर्म?'

लाइव के दौरान शफक ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि - 'हाल ही में मैंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जो कि करवा चौथ सेलिब्रेशन की थी. इसमें मैंने सिंदूर लगाया था, रेड साड़ी पहनी थी और फिर अचानक मैं क्या देखती हूं कि बहुत सारे लोग मुझे ट्रोल करने लगे. कमेंट सेक्शन में गालियां लिखी गई थीं. अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. मैं पूछती हूं कि अगर आप सिंदूर लगा लेते हो आपका धर्म बदल जाता है और मेरा धर्म कनवर्ट हो चुका है क्योंकि मैंने सिंदूर लगाया है.'

Advertisement

शफक नाज ने आगे अपनी बात कहते हुए कहा की, 'पहले तो मैं ये साफ कर देना चाहती हूं कि जिनको नहीं पता है, जितने भी समझदार लोग है और उनको जानकारी नहीं है. मैं जानकारी दे देना चाहती हूं कि मेरे पति का नाम जीशान है और वो मुस्लिम हैं. दूसरी बात ये है कि सिंदूर लगाने से कैसे धर्म बदल जाता है? मतलब आपका धर्म इतना हल्का है अगर आप एक कल्चर का कुछ सेलिब्रेट कर रहे हो, अगर आप कोई फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हो तो आप आपका धर्म हिल चुका है पूरी तरीके से. ये क्या लॉजिक है?'

'मैं होली, दिवाली और हर त्योहार मनाती रहूंगी'

शफक ने भारत की खूबसूरती का जिक्र करते हुए कहा कि - 'हम इंडिया में रहते हैं और हम यहां पर हर तरह के लोगों के साथ रहते हैं. हर कल्चर है यहां और यही इंडिया की खूबसूरती है. क्योंकि यहां बहुत सारे कल्चर हैं और कैसे कुछ सेलिब्रेट किया जा रहा है? कुछ फेस्टिवल. इससे कैसे आपका धर्म हिल सकता है. मैं इतने सालों से हर त्योहार मनाते आई हैं. वो होली, दिवाली, रक्षाबंधन कुछ भी हो. इतने ब्यूटीफुल त्योहार हैं. आप क्यों इसे सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं? मैंने तो कभी छुपाया नहीं. फिर अचानक से क्यों इतना इनटॉलरेंस क्यों? इतना गालियां दे रहे हो? मेरे पति को गालियां दे रहे हो क्यों? अगर इतनी समस्या है तो कहीं और जाकर रहो इंडिया में क्यों हो? ये दिल तोड़ देने वाला है कि हम दूसरे धर्म की इज्जत करना भूल चुके हैं.'

Sana Khan Troll: नमाज की नसीहत देना सना खान को पड़ा भारी, भड़के लोगों ने जमकर किया ट्रोल

'धर्म निजी मामला है, कोई मुझे नहीं बता सकता कि क्या करना है'

Advertisement

एक्ट्रेस  ने कहा कि धर्म हर व्यक्ति की निजी आस्था है..'मेरे सिंदूर लगाने से मेरा धर्म बदल जाएगा. मेरा धर्म इतना हल्का नहीं है कि बिक जाएगा. ये मेरा विश्वास है. आपको मैं फोर्स नहीं कर रही. आपकी जिंदगी है जो करना है करिए. लेकिन आप मुझे नहीं बता सकते हो. कि मुझे क्या करना है क्या नहीं. धर्म बहुत पर्सनल चीज है और ये एक विश्वास है. आप किसी को जज नहीं कर सकते हो ना ही फोर्स कर सकते हो. आपको मेरी चीजें नहीं पसंद आ रहीं तो आप मुझे मत करो फॉलो. छोड़ दो मुझे.'

'महाभारत' से मिली घर-घर में पहचान

यह भी पढ़ें

शफक नाज के करियर की बात करें तो उन्हें टीवी के मशहूर पौराणिक शो 'महाभारत' में कुंती के किरदार से खास पहचान मिली.. इसके अलावा वह 'श्रीकृष्ण' में देवकी और कॉमेडी शो 'चिड़िया घर' में भी नजर आ चुकी हैं...एक्ट्रेस  रियलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं...अभिनय के साथ-साथ शफक अपनी बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें