रश्मिका मंदाना के लिए ट्रोलर्स से भिड़े जावेद अख्तर, लेकिन खुद ही कर बैठे बड़ी गलती! लोगों ने लगाई जमकर लताड़, फिर मानी गलती
Javed Akhtar: रश्मिका का बचाव करते हुए जावेद अख्तर से एक छोटी-सी गलती हो गई. उन्होंने रश्मिका को तमिल एक्ट्रेस बता दिया, जबकि रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडागु से आती हैं और मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम करके पहचान बना चुकी है
Follow Us:
Javed Akhtar: फिल्मी दुनिया में अक्सर सितारों की एक्टिंग, उनके लुक्स और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा होती रहती है. लेकिन कई बार लोग कलाकारों के काम को छोड़कर उनकी भाषा और बोलने के तरीके पर सवाल उठाने लगते हैं .कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ भी देखने को मिला. अपनी हिंदी बोलने के अंदाज और एक्सेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहीं रश्मिका के समर्थन में मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर सामने आए. उन्होंने साफ कहा कि किसी की भाषा या बोलने के ढ़ंग के आधार पर उसका मजाक उड़ाना सही नहीं है.
रश्मिका को बताया तमिल एक्ट्रेस
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया.. उन्होंने कहा कि जो लोग रश्मिका के उच्चारण पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले तमिल बोलकर दिखाना चाहिए..उनका कहना था कि किसी भाषा को लेकर खुद को दूसरों से बेहतर समझना गलत है और ऐसी सोच को बढ़ावा नहीं देना चाहिए...
हालांकि, रश्मिका का बचाव करते हुए जावेद अख्तर से एक छोटी-सी गलती हो गई... उन्होंने रश्मिका को तमिल एक्ट्रेस बता दिया, जबकि रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडागु से आती हैं और मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम करके पहचान बना चुकी है .. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें सही जानकारी दी. कुछ यूजर्स ने सम्मान के साथ उनकी गलती सुधारी, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दक्षिण भारत के लोगों को एक ही पहचान से देखना पुरानी सोच है... जावेद अख्तर ने भी लोगों की बात को स्वीकार किया.
@Javedakhtarjadu She is kodagu and telangana Telugu kodalu sir. But appreciate your support for us linguistic minorities in this country.
— Hydro004 (@DexterousRd) October 25, 2026
यूजर्स ने दी जानकारी
जैसे ही जावेद अख्तर का ये पोस्ट सामने आया, तो लोगों ने जमकर लताड़ा, कई यूजर्स ने प्यार से और सम्मान के साथ उन्हें याद दिलाया कि रश्मिका तमिल नहीं, बल्कि कर्नाटक के कोडागु से ताल्लुक रखने वाली कन्नड़ एक्ट्रेस हैं. एक यूजर ने लिखा, 'वो कोडागु और तेलंगाना तेलुगु कोडालु हैं सर. लेकिन इस देश में हम भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए आपके सपोर्ट की तारीफ करता हूं'.
एक अन्य यूजर ने तो बहुत ही मजाकिया अंदाज में ये भी कह डाला कि शायद ये उस दौर की याद दिलाता है, जब साउथ के हर शख्स को मद्रासी मान लिया जाता था. इन तमाम रिएक्शन को देखते हुए जावेद साहब ने बड़प्पन दिखाते हुए अपनी गलती को स्वीकार किया और सही जानकारी को मान लिया. ये पूरा विवाद तब और गहराया, जब रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में नजर आईं.
'कॉफी विद करण' में रश्मिका ने बताई अपनी परेशानी
रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद करण 9' में अपने अनुभवों पर बात करते हुए बताया कि उन्हें बोलने के तरीके और एक्सेंट के कारण कई बार आलोचना झेलनी पड़ती है.. उनका मानना है कि वह दक्षिण भारत से आती हैं, इसलिए उनकी हिंदी में वहां की भाषा का असर होना स्वाभाविक है... हर इंसान का बोलने का तरीका अलग होता है और इसमें शर्म महसूस करने जैसी कोई बात नहीं है.
एक्ट्रेस मधू ने भी किया रश्मिका का समर्थन
रश्मिका की बातों से प्रभावित होकर अभिनेत्री मधू ने भी उनका समर्थन किया.. उन्होंने अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें भी अपने एक्सेंट को लेकर डर लगता था.. वह अपनी हिंदी सुधारने और उर्दू सीखने के लिए मेहनत करती थीं, ताकि लोग उनके बोलने के तरीके पर सवाल न उठाएं..
मधू ने कहा कि उन्हें अपनी दक्षिण भारतीय पहचान पर गर्व है और अब वह अपने एक्सेंट को लेकर असहज महसूस नहीं करतीं...उन्होंने रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी होती है कि रश्मिका अपनी पहचान को अपनाती हैं और लोगों की बातों से परेशान होने के बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं..
इस पूरे मामले से एक बात साफ होती है कि भाषा लोगों को जोड़ने का माध्यम है, किसी को नीचा दिखाने का नहीं..किसी कलाकार का सम्मान उसकी भाषा या एक्सेंट से नहीं, बल्कि उसके काम और हुनर से होना चाहिए.
