जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मैं दिमागी नक्सल हूं...' नसीरुद्दीन शाह का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, PM मोदी के लिए उगला जहर; VIDEO

Naseeruddin Shah: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच अभिनेता ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं...इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताया और छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की.

'मैं दिमागी नक्सल हूं...' नसीरुद्दीन शाह का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, PM मोदी के लिए उगला जहर; VIDEO
Image Source: IANS
Advertisement

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर अपने जहरीले बयान को लेकर चर्चा में हैं... जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के बीच अभिनेता ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं...इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताया और छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की... उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है...
नसीरुद्दीन शाह ने पहले भी कई मुद्दों पर बयान दिया है ,  उनके शब्द काफी तीखे हैं और उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि आखिर छात्रों को अपनी बात रखने से रोकने के लिए और कितनी कार्रवाई की जाएगी.

'मैं फक्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं'

अपने वीडियो में नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि, 'मैं फक्र के साथ कहता हूं.. मैं दिमागी नक्सल हूं. दिमागी नक्सल के अलावा मालूम नहीं क्या-क्या लकब (उपाधि)
दिए हैं चौकीदार ने मुझ जैसे लोगों को एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या. टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में, तो वो यह नाजायज हुकूमत है.'

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि, 'और मैं इस हुकूमत से एक सवाल पूछना चाहता हूं... और क्या-क्या करोगे तुम? हमारे मुल्क के नौजवानों की हिम्मत को तोड़ने के लिए, शिक्षा संस्था को बर्बाद करने के लिए और हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए, कितना करोगे? तुम और तुमने जो अपने इर्द-गिर्द जो बेवकूफ, बेईमानों की पलटन इकट्ठी की है, कहां तक जाओगे?'

Advertisement

BJP IT सेल पर भी साधा निशाना

नसीरुद्दीन शाह ने अपने वीडियो में कहा कि, 'पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, फिर सत्यजित रे फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया मिल्लिया... में जो छात्रों पर जुल्म किया जा रहा है, वो याद रखा जाएगा, सब याद रखा जाएगा. कर लो जितना हो सके तुमसे, और तुम्हारी वो जाहिल, नाकारा लोग जो बीजेपी आईटी सेल के मुलाजिम हैं, कितना करोगे तुम?'

अंत में उन्होंने कहा, 'करते रहो, पूरी ताकत लगा लो अपनी. ना हमारे मुल्क के नौजवानों का हौसला टूटने वाला है, ना हमारी शिक्षा संस्था बर्बाद होने वाली है और ना हमारा लोकतंत्र खतरे में पड़ने वाला है. जो करना है करके देख लो, देख लेंगे कितना जोर है बाजू-ए-कातिल में है.'

रश्मिका मंदाना के लिए ट्रोलर्स से भिड़े जावेद अख्तर, लेकिन खुद ही कर बैठे बड़ी गलती! लोगों ने लगाई जमकर लताड़, फिर मानी गलती

Advertisement

आखिर जामिया में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में चल रहे विरोध प्रदर्शन का संबंध छात्र संघ चुनाव बहाल करने, चीफ प्रॉक्टर को हटाने और छात्रों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने जैसी मांगों से है.. प्रदर्शनकारी छात्रों और छात्र संगठनों का कहना है कि विश्वविद्यालय में उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाना चाहिए...
ऐसे में नसीरुद्दीन शाह का बयान इस मामले को लेकर चर्चा को और बढ़ा रहा है...जहां कुछ लोग उनके बेबाक अंदाज का समर्थन कर सकते हैं, वहीं उनके विचारों से असहमत लोग भी अपनी राय रख सकते हैं... फिलहाल, इस पूरे मामले में छात्रों की मांगें और विश्वविद्यालय प्रशासन का रुख अहम बना हुआ है..

नसीरुद्दीन शाह ने दो दिन पहले भी मोदी सरकार पर उगला था जहर

कॉकरोच जनता पार्टी जब मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तब नसीरुद्दीन शाह ने मोदी विरोध में अपनी हदें पार कर दी थी. बिना नाम लिए पीएम का अपमान तक कर दिया था. वहीं अब कुछ ही दिनों पहले बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में हुए बवाल के बाद एक बार फिर नसीरुद्दीन ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है और बीजेपी को एक झूठी पार्टी बता दिया है. इतना ही नहीं पार्टी के लिए अपशब्द भी कहे गए हैं. 

नसीरुद्दीन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भड़ास निकालते हुए एक्टर ने कहा, “बंगाल चुनावों में छल-कपट से मिली जीत के बाद, यह बीजेपी- जो एक झूठी पार्टी है. अब उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है जो उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं. इस बदले की भावना का ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य के फिल्म निर्माता बने हैं. प्रशासन से जवाबदेही मांगने के बदले में, उन्हें 'शो-कॉज़' नोटिस दिए गए हैं, उन पर नज़र रखी जा रही है, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, और अब तो उनसे हॉस्टल खाली करने के लिए भी कह दिया गया है.”

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें