जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ में यूजर्स ने पकड़ी गलती! राम की हल्दी में सीता को देख भड़के लोग

Mangal Rang Song: गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने इसे और खास बना दिया है. हालांकि, गाने के एक सीन को देखकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ में यूजर्स ने पकड़ी गलती! राम की हल्दी में सीता को देख भड़के लोग
Image Source: worldoframayana/Instagram
Advertisement

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स ने इसका खास गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस गाने में भगवान राम और माता सीता के मिलन, विवाह और वनवास की झलक दिखाई गई है. गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने इसे और खास बना दिया है. हालांकि, गाने के एक सीन को देखकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

राम की हल्दी में सीता को देखकर यूजर्स ने उठाए सवाल

‘मंगल रंग’ गाने में भगवान राम की हल्दी की रस्म का एक सीन दिखाया गया है. इसमें महिलाओं से घिरे राम को हल्दी लगाई जा रही है. इसी दौरान साई पल्लवी के किरदार माता सीता की झलक भी नजर आती है. इस सीन को देखकर कुछ यूजर्स का कहना है कि हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे से दूर रखने की परंपरा होती है. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि गाने में सीता को राम की हल्दी की रस्म के दौरान क्यों दिखाया गया है. हालांकि, यह यूजर्स की प्रतिक्रिया है और इसे किसी ऐतिहासिक या धार्मिक गलती का प्रमाण नहीं माना जा सकता.

सोशल मीडिया पर गाने को मिल रहे अलग-अलग रिएक्शन

गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘ गाना अच्छा है लेकिन हल्दी की रस्म में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को नहीं देखते’, वहीं एक यूजर ने लिखा ‘रामायण को फिल्म समझ का रही देखा जाना चाहिए’, वहीं एक यूजर ने ‘रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री की तारीफ की. मंगल रंग गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यूजर्स ने अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज की तारीफ की है... इस गाने को डॉ कुमार विश्वास ने लिखा है.  म्यूजिक AR रहमान ने तैयार किया है.

'Ramayana Part 2' की रिलीज पर लगा ब्रेक! दिवाली 2027 पर नहीं आएगी रणबीर-यश की फिल्म?

Advertisement

अरिजीत और श्रेया की आवाज ने जीता दिल

‘मंगल रंग’ गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है. गाने में विवाह से जुड़े खूबसूरत पलों को दिखाने की कोशिश की गई है, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी से जोड़ते हैं.

5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रामायण’

Advertisement

यह भी पढ़ें

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. खबर के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं. अब दर्शकों को इंतजार है कि बड़े पर्दे पर रामायण की यह कहानी किस तरह पेश की जाती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें