जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'Ramayana Part 2' की रिलीज पर लगा ब्रेक! दिवाली 2027 पर नहीं आएगी रणबीर-यश की फिल्म?

Ramayan Part -2: पहले चर्चा थी कि फिल्म दिवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दर्शकों को इसके लिए 2028 की दिवाली तक इंतजार करना पड़ सकता है.

'Ramayana Part 2' की रिलीज पर लगा ब्रेक! दिवाली 2027 पर नहीं आएगी रणबीर-यश की फिल्म?
Image Source: Ramayan Movie/ Ranbir Instagram
Advertisement

Ramayan Part -2: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है... फिल्म के पहले पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब इसके दूसरे पार्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है....बताया जा रहा है कि 'रामायण: पार्ट 2' (Ramayan Part 2)की रिलीज में देरी हो सकती है..पहले चर्चा थी कि फिल्म दिवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दर्शकों को इसके लिए 2028 की दिवाली तक इंतजार करना पड़ सकता है.. हालांकि, रिलीज की नई तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर फिल्म को आगे बढ़ाने की नौबत क्यों आ रही है और उन्हें इस भव्य फिल्म के लिए कितना इंतजार करना होगा...

क्यों टल सकती है 'रामायण: पार्ट 2' की रिलीज?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण: पार्ट 2' को बनाने में अभी कुछ और समय लग सकता है, रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया गया है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को बेहद खास तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं. उनकी कोशिश है कि फिल्म का अनुभव ऐसा हो, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखें..जहां फिल्म का पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार बताया जा रहा है, वहीं दूसरे पार्ट की शूटिंग और बाकी कामों के लिए अभी और वक्त चाहिए... यही वजह बताई जा रही है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है...

Advertisement

दूसरे पार्ट में दिखेगा रामायण का सबसे बड़ा युद्ध!

'रामायण' के दूसरे पार्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके भव्य स्तर और युद्ध के दृश्यों की हो रही है.. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि कहानी का असली पैमाना दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा, जहां युद्ध की शुरुआत होगी.. ऐसे बड़े दृश्यों को पर्दे पर उतारने के लिए काफी मेहनत, समय और तकनीकी तैयारी की जरूरत होती है. मेकर्स चाहते हैं कि कहानी के हर हिस्से को शानदार तरीके से दिखाया जाए, ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों में एक अलग अनुभव मिल सके...रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म का बजट करीब 3000 करोड़ रुपये तक हो सकता है और इसका भव्य रूप हर फ्रेम में नजर आएगा.,,हालांकि, इस बजट और रिलीज की नई तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ते ही क्यों लागू होता है GRAP? किस स्टेज पर क्या-क्या होगा बंद, जानें पूरी डिटेल

Advertisement

'रामायण: पार्ट 1' में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म के पहले पार्ट में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे.. इनके अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.. अब दर्शकों को पहले पार्ट की रिलीज का इंतजार है, वहीं दूसरे पार्ट को लेकर सामने आई इस खबर ने उत्सुकता और बढ़ा दी है... फिलहाल, फैंस को मेकर्स की ओर से रिलीज डेट पर होने वाली आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा..


रणबीर कपूर ने कर दी बड़ी गलती 

यह भी पढ़ें

रणबीर कपूर वीडियो में कहते नज़र आ रहे हैं, "दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा.” दरअसल रणबीर से बोलते बोलते एक बड़ी गलती हो गई, एक्टर को कहना चाहिए था, आख़िर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें