जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJP आंदोलन के बीच ईशा कोप्पिकर ने दिया बड़ा बयान, Gen Z को लेकर बोलीं- खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए

एक्ट्रेस ने जोर देते हुए कहा कि जेन जी अपनी शिक्षा को देश के विकास में इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा, आपके माता पिता ने बहुत सोच समझकर आपको शिक्षा दी है. उसका अच्छे से आप इस्तेमाल कीजिए और हमारे देश के विकास के लिए काम आइए, न कि किसी और की बातों में आकर कुछ ऐसा करें, कि आपको बाद में पछतावा हो.

CJP आंदोलन के बीच ईशा कोप्पिकर ने दिया बड़ा बयान, Gen Z को लेकर बोलीं- खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए
Image Credits: IANS/isha koppikar/instagram
Advertisement

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी के लिए एक मैसेज शेयर किया और कहा है कि वे किसी के बहकावे में न आएं. उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर ध्यान देने, सच्चाई को समझने और देश की तरक्की के लिए क्या सही है, इस बारे में गंभीरता से सोचने की अपील की. 

‘इमोशन और बहकावे में आकर कुछ भी न करें’

एक्ट्रेस ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए कहा, "'जेन जी' के लिए मैं बस यही कहूंगी कि अपने आपको मैनिपुलेट होने मत दीजिए, पढ़ाई में ध्यान दीजिए, फैक्ट को समझें और इस बात पर ध्यान दें कि देश के लिए क्या सही है और क्या गलत. किसी के इमोशन और बहकावे में आकर कुछ भी न करें.”

Advertisement

‘आपके माता पिता ने बहुत सोच समझकर आपको शिक्षा दी है’

एक्ट्रेस ने जोर देते हुए कहा कि जेन जी अपनी शिक्षा को देश के विकास में इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा, "आपके माता पिता ने बहुत सोच समझकर आपको शिक्षा दी है. उसका अच्छे से आप इस्तेमाल कीजिए और हमारे देश के विकास के लिए काम आइए, न कि किसी और की बातों में आकर कुछ ऐसा करें, कि आपको बाद में पछतावा हो."

हालांकि, इससे पहले भी ईशा कोप्पिकर ने युवाओं को किसी के बहकावे में न आने कि अपील की थी. उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करने और एक मजबूत व समझदार भारत के निर्माण में रचनात्मक योगदान देने की बात कही थी.

‘विरोध प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने से पहले तथ्यों को समझ लें’

Advertisement

उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने युवाओं से अपील की थी कि वे बिना सोचे-समझे किसी भी भीड़ का हिस्सा न बनें, बल्कि जिम्मेदार नागरिक के तौर पर एक सही उदाहरण पेश करें. वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरी सभी से गुजारिश है कि वे किसी भी विरोध प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने से पहले उसके पीछे के पूरे तथ्यों को अच्छी तरह समझ लें. केवल सोशल मीडिया के नैरेटिव या भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. खुद रिसर्च करें और सवाल पूछें."

ईशा ने ऐसे दिया मोदी विरोधियों को करारा जवाब 

दरअसल, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक, आम आदमी पार्टी और सीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में  फेक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं, यूं कहें की सरकार को बदनाम का काम कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने Gen Z और देश के युवाओं को नसीहत दी है कि ख़ुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए. एक्ट्रेस ने युवाओं तक अपनी बात पहुँचाकर मोदी विरोधियों को करारा जवाब दिया है. 

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन

Advertisement

यह भी पढ़ें

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. वे वोटर लिस्ट से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को रोकने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मकसद डुप्लीकेट, मृत या अयोग्य वोटरों को हटाना था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें