जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी के भारतीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की रवीना टंडन ने की तारीफ, बोलीं- देश प्रतिभा से भरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल पर रवीना ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अगर हमारे माननीय प्रधानमंत्री इस दिशा में पहल कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है. हमारे देश में पहले भी और आज भी जिस तरह की कला मौजूद है, उसे दुनिया भर में पहचान मिलनी चाहिए.

PM मोदी के भारतीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की रवीना टंडन ने की तारीफ, बोलीं- देश प्रतिभा से भरा
Image Credits: IANS/PMO
Advertisement

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है. उनका कहना है कि भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को दुनियाभर में ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए. दरअसल, रवीना हाल ही में मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में एक आर्ट एग्जिबिशन देखने पहुंची थीं. इस दौरान आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने भारत की कला, हस्तशिल्प, संगीत और साहित्य की परंपरा पर बात की.

‘हमारा देश प्रतिभा से भरा हुआ है’

आईएएनएस से बात करते हुए रवीना ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमारा देश, जिसे हम भारतवर्ष कहते हैं और पहले अखंड भारत के नाम से भी जानते थे, दुनिया भर में अपनी कला, हस्तशिल्प, संगीत, साहित्य और यहां तक कि पढ़ाई के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए जाना जाता था. चाहे विज्ञान हो, ज्योतिष हो या कोई और क्षेत्र, हमारी अपनी एक खास पहचान रही है.''

रवीना ने कहा, ''ऐसा नहीं है कि हमारे भारत में प्रतिभा की कमी है. हमारा देश प्रतिभा से भरा हुआ है. लेकिन हां, कला के इन रूपों को आगे लाने और इनके बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.''

रवीना टंडन ने की पीएम मोदी की तारीफ

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल पर रवीना ने खुशी जताई. उन्होंने कहा, ''अगर हमारे माननीय प्रधानमंत्री इस दिशा में पहल कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है. हमारे देश में पहले भी और आज भी जिस तरह की कला मौजूद है, उसे दुनिया भर में पहचान मिलनी चाहिए. उसे और ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए. इसके लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे.''

आर्ट एग्जिबिशन देखने पहुंची थीं रवीना टंडन 

जहांगीर आर्ट गैलरी में रवीना अपनी दोस्त और आर्टिस्ट शिवाली भोजबल की पेंटिंग्स देखने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने शिवाली की क्रिएटिविटी की तारीफ की. एक्ट्रेस ने बताया कि वह शिवाली को कई सालों से जानती हैं, लेकिन उनकी पेंटिंग्स में नजर आने वाली अलग-अलग थीम और कल्पनाशीलता देखकर वह खुद भी हैरान रह गईं.

‘मुझे लगता है कि वह मल्टीटास्कर हैं’

रवीना ने कहा, ''यह आर्ट एग्जिबिशन एक ऐसी शानदार शख्सियत ने तैयार की है, जिन्हें मैं अपनी दोस्त मानती हूं और बहुत अच्छी तरह जानती हूं. मुझे लगता है कि वह मल्टीटास्कर हैं. उनकी कला का यह एक अलग पहलू है. वह शिवाली भोजबल हैं, जो इस समय मेरे साथ यहां मौजूद हैं और इन पेंटिंग्स की क्रिएटर हैं. मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं, लेकिन एक दोस्त और आर्टिस्ट के तौर पर उनकी क्रिएटिविटी देखकर मैं खुद भी हैरान हूं.''

Advertisement

यह भी पढ़ें

पेंटिंग्स की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि हर पेंटिंग में कुछ अलग देखने को मिलता है. हर तस्वीर की अपनी प्रेरणा और अलग विजुअल अपील है, जो उसे दूसरी पेंटिंग्स से अलग बनाती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें